बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
17-Apr-2020 08:14 PM
PATNA : कोरोना संकट की महामारी में सोशल डिस्टेंसिंग की लक्ष्मण रेखा का पालन करने के लिए कहा जा रहा है. इस संकट में सरकार की ओर से की जा आ रही आर्थिक मदद के लिए बैंकों में काफी भीड़ देखने को मिल रही है. लॉक डाउन में भी लोगों की भीड़ बैंक में देखी जा रही है. जिसे देखते हुए सरकार की ओर से डीएम और एसपी को भीड़ कंट्रोल करने के निर्देश दिए गए हैं.
उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए बैंक के आलाधिकारियों से इस संबंध में बातचीत की. उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने सभी जिलों के डीएम और एसपी को भीड़ नियंत्रित करने में बैंकों को सहयोग करने का निर्देश दिया गया है. बैंक और सरकार ने असामाजिक तत्वों द्वारा फैलाए गए उस अफवाह का खंडन किया है कि राशि नहीं निकाली गयी तो वापस हो जाएगी. लाभुक धैर्य रखें और बारी-बारी से सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखते हुए अपनी राशि की निकासी करें. बैंकों से कहा गया कि वे बैंक,एटीएम व ग्राहक सेवा केन्द्रों में सैनेटाइजर रखें और स्वास्थ्य सुरक्षा मानकों का ग्राहकों से पालन करें.
मुख्य सचिवालय स्थित अपने ऑफिस से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए भातचीत में एसबीआई, प्रमुख व्यावसायिक और ग्रामीण बैंकों तथा आरबीआई और नाबार्ड के आलाधिकारियों से बात करते हुए उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने चिकित्सा, पुलिस व सफाईकर्मियों के साथ बैंक कर्मियों की भूमिका को भी सराहनीय बताया. उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी के इस संकटपूर्ण समय में केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा घोषित 8 हजार करोड़ से ज्यादा की राहत राशि का वितरण कर बैंक गरीबों की सेवा कर रहे हैं.
डिप्टी सीएम ने कहा कि राज्य में 17 हजार से ज्यादा बैंक मित्र हैं जो सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राहक सेवा केन्द्रों के माध्यम से राहत पैकेज की राशि का वितरण कर रहे हैं. बैंकों ने बताया कि प्रति ग्राहक सेवा केन्द्र मास्क, गल्बस व परिसर को स्वच्छ रखने के लिए दो हजार रुपये के साथ बैंक मित्रों को कमीशन के अलावा प्रतिदिन 100 रुपये परिवहन भत्ता, प्रति ट्रांजेक्शन 2 रुपये और उन्हें बीमा कवच भी प्रदान किया गया है.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...