ब्रेकिंग न्यूज़

पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान Bihar teacher transfer : बिहार में TRE-3 शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट, जानें कब मिलेगा आपका पसंदीदा स्थान; विभाग ने कर दिया क्लियर उम्मीद लड़कों से ज्यादा रखते… पास लड़कियों को कर देते हैं, इंटरमीडिएट छात्र की बेबाक लाइन पढ़कर मास्टर साहब दंग नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा Indian Railways : ट्रेन का खाना कितना पुराना ? IRCTC की नई सुविधा से मिलेगा जवाब; इस तरह आप भी ताजा और सुरक्षित भोजन का मजा मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार

Home / news / बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर एक्शन में गृह मंत्रालय,...

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर एक्शन में गृह मंत्रालय, अमित शाह ने कर दिया यह बड़ा काम

09-Aug-2024 06:16 PM

By First Bihar

DELHI: बांग्लादेश में मौजूदा हालात को लेकर भारत सरकार पूरी तरह से अलर्ट है। बांग्लादेश से सटी देश की सभी सीमा पर एसएसबी और बीएसएफ को अलर्ट मोड में रखा गया है। इसी बीच केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सीमा पर नजर रखने के लिए सरकार ने एक कमेटी का गठन किया है। खुद गृह मंत्री अमित शाह ने इसकी जानकारी दी है।


दरअसल, बांग्लादेश में हिंसा की घटनाओं ने भारत सरकार को टेंशन में डाल दिया है। सीमा पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के निर्देश पर एक कमेटी का गठन किया गया है जो हालात पर नजर बनाए रखेगी और सरकार को पल-पल की अपडेट देगी। कमेटी बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के हालात का जायजा लेगी। सीमा सुरक्षा बल के पूर्वी कमान के एडीजी को इस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है।


इसके साथ ही साथ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बांग्लादेश सरकार के साथ बातचीत कर वहां के अल्पसंख्यकों को सुरक्षा और उनकी संपत्ति के संरक्षण को सुनिश्चित कराएंगे। गृह मंत्रालय वहां की अंतरिम सरकार से इस मुद्दे पर वन टू वन बातचीत करेगी। यह कमेटी भारत-बांग्लादेश की सीमा पर हालात पर पैनी नजर रखेगी।


अमित शाह ने एक्स पर लिखा, “बांग्लादेश में जारी हालात के मद्देनजर मोदी सरकार ने भारत-बांग्लादेश सीमा (आईबीबी) पर मौजूदा स्थिति पर नजर रखने के लिए एक समिति का गठन किया है। समिति बांग्लादेश में अपने समकक्ष अधिकारियों के साथ संचार चैनल बनाए रखेगी ताकि वहां रहने वाले भारतीय नागरिकों, हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। समिति की अध्यक्षता एडीजी, सीमा सुरक्षा बल, पूर्वी कमान करेंगे”।