भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित फंदे से लटका मिला लैब टेक्नीशियन बहू का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप; पति गिरफ्तार बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन
13-Sep-2020 10:22 AM
By Ajay RaI
BUXAR : बक्सर जिले के मुफसिल थाना क्षेत्र के कोडरवा गांव से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है जहां एक दंपति ने आत्महत्या कर ली है. पति की पहचान देवपत पासवान और पत्नी की पहचान नवरसीया देवी के रूप में की गई है. दोनों बक्सर सदर प्रखंड के कोडरवा गांव के रहने वाले बताये जा रहे हैं.
वहीं मामले पर ग्रामीण सूत्रों का कहना है कि पति-पत्नी ने आर्थिक तंगी के कारण यह कदम उठाया है. बताया जा रहा है कि पति ने पहले अपनी पत्नी की धारदार हथियार से गला रेतकर जान ले ली उसके बाद पति ने खुद फंदे से लटककर अपनी जान दे दी.
हालांकि मृतकों के बेटे का कहना है कि उन्हें इस बारे में कुछ पता नहीं है. उनकी किसी से कोई दुश्मनी भी थी तो उसके माता-पिता ने यह कदम क्यों उठाया इस बारे में उसे कोई जानकारी नहीं है. वहीं वारदात को लेकर आसपास तरह-तरह की चर्चाएं होनी शुरू हो गई हैं. स्थानीय थाना को मामले की सूचना दे दी गई है और पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की तफ्तीश में जुट गई है. इधर दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.