ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली Bihar News: मुजफ्फरपुर में अपराध की साजिश बेनकाब… पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो शातिर दबोचे बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा

Home / news / आज बख्तियारपुर में एक दर्जन योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन करेंगे सीएम नीतीश,...

आज बख्तियारपुर में एक दर्जन योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन करेंगे सीएम नीतीश, तैयारियां पूरी

10-Dec-2021 09:55 AM

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अनुमंडल के बख्तियारपुर प्रखंड में एक दर्जन योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन करने वाले हैं. नीतीश कुमार बख्तियारपुर में रवाईच पोखर पर बन रहे एसटीपी का निरीक्षण करेंगे. खबर है कि मुख्‍यमंत्री अपनी पत्‍नी मंजू सिन्‍हा की याद में बख्तियारपुर क्षेत्र में एक योजना को जनता को समर्पित करेंगे.


बताते चलें कि बख्‍तियारपुर प्रखंड क्षेत्र में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज एक दर्जन योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन करेंगे। इनमें एक विद्यालय से जुड़ी योजना भी है, जिसका नामकरण मुख्‍यमंत्री की पत्‍नी के नाम पर किया गया है. इसकी सारी तैयारी पूरी कर ली गई है. मुख्‍यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी डा. चंद्रशेखर सिंह ने गुरुवार को सभी योजनाओं का जायजा लिया था. इस दौरान उन्‍होंने तैयारियों को परखा और कमियों को दुरुस्‍त करने का निर्देश दिया.


जानकारी के अनुसार, नगर क्षेत्र के रवाईच पोखर पर बन रहे एसटीपी योजना, बख्तियारपुर इंजीनियङ्क्षरग कालेज, प्रखंड मुख्यालय में नए भवन का शिलान्यास, रवाईच घाट, घोसवरी घाट, सीढ़ी घाट, सीएचसी परिसर, डाकबंगला भवन, श्रीगणेश उच्च विद्यालय परिसर में बनने वाली नए विद्यालय भवन, मुख्यमंत्री की शिक्षिका पत्नी के नाम पर बनाए गए मंजू सिन्हा बालिका उच्च विद्यालय, फोरलेन से इंजीनियरिंग कालेज जाने वाली सड़क का चौड़ीकरण समेत कई योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन मुख्यमंत्री करेंगे नीतीश कुमार करेंगे.