इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत Instagram पर चैटिंग अब और भी मज़ेदार! AI Voice Effects से बदलें अपनी आवाज़, लेकिन जानें इसका बड़ा सच PAN Card : इस दिन से बदल जाएगा PAN Card बनवाने का तरीका; जानिए क्या होगा बदलाव; आप भी करें अप्लाई राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट रोहतास में भीषण डकैती: 9 हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाया, कैश और गहने लूटे BIHAR NEWS : बिहार में राजस्व वसूली पर सख्ती ! एक्शन में विजय सिन्हा, लखीसराय समेत इन जिलों के MDO से शोकॉज , क्यों कम हुई वसूली ? गुरुजी का ‘प्यार’ निकला धोखा! 7 साल तक छात्रा को बहलाया, शादी की बात आई तो बदल लिया रंग, अब केस दर्ज
10-Nov-2020 11:07 PM
PATNA : जेडीयू के बड़बोले बाहुबली विधायक बोगो सिंह को हार का सामना करना पड़ा है. बेगूसराय जिले की मटिहानी सीट से बोगो सिंह को एलजेपी के उम्मीदवार राजकुमार सिंह ने हराया है. राजकुमार सिंह एक दौर में बेगूसराय सम्राट कहे जाने वाले कामदेव सिंह के बेटे हैं.
333 वोटों से हारे बोगो सिंह
बेगूसराय की मटिहानी से विधायक बोगो सिंह इस दफे दोतरफा लड़ाई में घिर गये थे. एलजेपी ने उनके खिलाफ राजकुमार सिंह को उतारा था तो सीपीएम के राजेंद्र प्रसाद सिंह ने भी बहुत मजबूत चुनौती दी. तीनों उम्मीदवार बेहद कम वोटों से आगे पीछे रहे. बोगो सिंह को 61031 वोट मिले लेकिन राजकुमार सिंह ने उनसे 333 वोट ज्यादा यानि 61364 वोट हासिल किया और मटिहानी सीट को जीत लिया. तीसरे नंबर पर रहे सीपीएम उम्मीदवार राजेंद्र प्रसाद सिंह को 60599 वोट मिले.
कौन है राजकुमार सिंह
एक दौर में बेगूसराय में कामदेव सिंह का साम्राज्य चलता था. तस्कर सम्राट कामदेव सिंह की तूती बेगूसराय ही नहीं बल्कि आस पास के बड़े इलाके में बोलती थी. गरीब उन्हें मसीहा मानते थे तो विरोधी माफिया. राजकुमार सिंह कामदेव सिंह के बेटे हैं और उन्हें इस दफे एलजेपी ने मटिहानी विधानसभा से चुनाव मैदान में उतारा था.
कामदेव सिंह के बारे में बताया जाता है कि वे गरीबों के मसीहा थे और तस्करी कर अवैध तरीके से धन कमाने के बाद उसे गरीबों में बांट देते थे. उनका तस्करी का जाल बिहार से लेकर नेपाल तक फैला था. कामदेव सिंह कांग्रेस के समर्थक रहे और उनके उम्मीदवार के लिए काम करते थे.
1980 में मटिहानी दियारा इलाके में उनका एनकाउंटर हुआ. हालांकि चर्चा यह भी है कि पुलिस ने जब उन्हें घेर लिया तो वे खुद हीरे की अंगूठी चाटकर गंगा में कूद गए. कामदेव सिंह कहते थे कि वह कभी भी जिंदा पुलिस के हाथ नहीं लगेंगे.