ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / रेप की कोशिश करने वाला बदमाश नगर थाना से फरार, कंप्यूटर रूम की...

रेप की कोशिश करने वाला बदमाश नगर थाना से फरार, कंप्यूटर रूम की खिड़की तोड़कर भाग निकला

08-Feb-2020 09:51 PM

BAGHA : बिहार में महिलाओं के साथ बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. पुलिस लगातार इन आपराधिक घटनाओं पर नकेल कसने की कोशिश में जुटी हुई है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पश्चिम चंपारण जिले से जहां रेप की कोशिश करने वाला आरोपी पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब रहा. थाने के अंदर से रेपिस्ट भाग गया है.


घटना पश्चिम चंपारण जिले के बगहा इलाके की है. जहां नगर थाना के अंदर से एक रेपिस्ट भाग गया. इस घटना के बाद से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा हो रहे हैं. मिली जानकारी के मुताबिक रेप करने की कोशिश करने वाले आरोपी को अरेस्ट कर थाने के कंप्यूटर रूम में रखा गया था. जहां से आरोपी कमरे की खिड़की तोड़कर भागने में कामयाब रहा. 


इस घटना के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी भागने से पुलिस के ऊपर सवाल खड़ा हो रहे हैं. हालांकि पुलिस उस शख्स को तलाशने में जुटी हुई है.