Bihar Assembly : 'विजय सिन्हा के साथ कॉलेज में हुई थी रैगिंग...', विधानसभा में ब्राह्मण शब्द को लेकर जमकर हुआ हंगामा; डिप्टी सीएम ने बताया लालू राबड़ी शासन काल का सच Bihar Health Department : भाजपा विधायक नीतीश मिश्रा के सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री का एक्शन, अफसरों को अस्पताल जांच का दिया निर्देश; पढ़िए क्या है पूरा मामला Bihar Politics : ‘फोटो खींचकर बदनाम करते हैं विरोधी’ – उप स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली पर BJP विधायक ने खुद की सरकार को घेरा, जानिए मंत्री ने क्या दिया जवाब 'IGIMS में नहीं सुनी जाती विधायकों की पैरवी ...', विधानसभा में उठा सवाल, JDU और RJD विधायक ने पूछा सवाल तो मंत्री ने कहा -सही -सही बताइए फोनवा पर क्या बोलते हैं Bihar Assembly : बिहार के सभी सदर अस्पतालों का होगा कायाकल्प, विधानसभा में मंत्री ने कर दिया एलान, अब मरीजों को नहीं लगाना होगा शहरों का चक्कर SVU Raid: SVU की रेड में नालंदा की DPO 50 हजार घूस लेते गिरफ्तार, घर से 4 लाख रुपए भी हुए बरामद Tejashwi Yadav : तेजस्वी यादव का नीतीश-भाजपा सरकार पर हमला, कहा - बिहार की बेटियों के काल बनी यह सरकार, 10वीं की परीक्षा में गेट बंद होने को लेकर पूछे तीखे सवाल Bihar Vidhan Sabha : बिहार विधानसभा बजट सत्र का 14वां दिन की कार्यवाही शुरू, आरक्षण बढ़ाने और कानून-व्यवस्था पर हंगामे के आसार Bihar Vidhan Sabha : बिहार विधानसभा बजट सत्र का 14वां दिन, आरक्षण और कानून-व्यवस्था पर हंगामे के आसार Amrit Bharat Express : मुजफ्फरपुर, हाजीपुर और समस्तीपुर के लिए बड़ी सौगात: अब नियमित चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, जानें रूट और टाइमिंग
30-May-2021 09:02 AM
By DEEPAK RAJ
BAGAHA: यास चक्रवात तूफान के कारण हो रही मुसलाधार बारिश से जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हुआ है। गंडक नदी के साथ ही मसान एवं अन्य पहाड़ी नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। जिसके कारण नदी के आसपास और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की परेशानी बढ़ गई है। लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजने की तैयारी की जा रही है।
विशेष तौर पर गंडक नदी के निचले इलाकों में खेती करने वाले किसान खासे परेशान हैं। कटाव से किसानों की खेती प्रभावित हो रही है। सबसे ज्यादा नुकसान नदी के आसपास तरबूज का खेती कर रहे किसानों का हुआ है। किसानों के खेत में ही फसल बर्बाद हो गया है। वही कटाव से कई फसले पानी में बह रही है। जिला प्रशासन ने किसानों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है।
लगातार बारिश के बाद वाल्मीकिनगर गंडक बराज पर नदी का डिस्चार्ज बढ़कर 1 लाख 31 हज़ार तक पहुंच गया था । हालांकि फिलहाल बाढ़ की कोई सम्भावना नहीं है फिर भी अगर लगातार बारिश हुआ तो हालात बदल सकते हैं। जिला प्रशासन की अपील के बाद नदी के पास बसे लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजने की तैयारी की जा रही है।