ब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारो किशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारो बिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप Bihar News : राजगीर-पटना स्पेशल ट्रेन अब बनेगी रेगुलर, यात्रियों को बड़ी राहत – पर्यटन को भी मिलेगा बूस्ट ‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंह BRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह? BRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह? Bihar School News : बिहार में प्राइवेट स्कूल खोलना होगा आसान! नीतीश सरकार की नई नीति से इन लोगों को बड़ी राहत; ऐसे मिलेगा लाभ Bihar Accident : बैरिकेडिंग बनी मौत का जाल! BCA छात्र की दर्दनाक मौत, सड़क पर बवाल Bihar School News : बिहार में बच्चों की कमजोर पढ़ाई पर बड़ा एक्शन! अब हर शनिवार टीचर्स करेंगे मंथन, जानिए क्या बदलेगा

Home / news / बिहार : बाढ़ पीड़ितों ने भी मनाया स्वतंत्रता दिवस, नाव पर सवार होकर...

बिहार : बाढ़ पीड़ितों ने भी मनाया स्वतंत्रता दिवस, नाव पर सवार होकर किया झंडोत्तोलन

15-Aug-2021 02:49 PM

VAISHALI : पूरा देश आज बड़े धूमधाम से 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. लेकिन बिहार में बाढ़ ने पूरे जश्न पर पानी फेर दिया है. वैशाली जिले में लोगों ने अनोखे तारीखे से स्वतंत्रता दिवस मनाया. यहां लोगों ने नाव पर सवार होकर पानी के बीच झंडोत्तोलन किया. 


दरअसल, वैशाली के भगवानपुर किरतपुर राजाराम गांव में बाढ़ के पानी में राजद कार्यकर्ता ने बाढ़ पीड़ितों के साथ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन किया. इस मौके पर पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में बाढ़ पीड़ित इकट्ठे हुए और पानी के बीच झंडोत्तोलन किया गया. इस दौरान झंडे की सलामी भी ली गई. 


बताया जा रहा है कि गांव के दर्जनों लोग और राजद समर्थकों ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झंडोतोलन किया और तिरंगा की सलामी ली. इस दौरान 6 से अधिक की संख्या में नाव थी, जिसमें लोग सवार थे. झंडोत्तोलन के बाद लोगों ने भारत माता की जय का जयघोष किया. वहीं झंडोत्तोलन देखने के लिए दूर खड़े दर्जनों लोगों ने तालियां बजाकर भारत माता की जय का नारा लगाया.