NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा 1 करोड़ का इनामी नक्सली प्रशांत बोस उर्फ किशन दा का निधन, 15 जवानों की हत्या का था आरोपी, सैकड़ों वारदातों को दे चुका अंजाम अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग सड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंका बिहार बना फिल्म इंडस्ट्री का नया सुपरहिट सेट! 45 फिल्मों को मिली मंजूरी, हर तरफ गूंज रहा ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’ ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा
12-Dec-2021 08:22 AM
PATNA : बाढ़ में दारोगा और मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. वहीं गोली लगने से घायल जमादार की हालत गंभीर बनी हुई है. भवानी चौक से भोज खाकर लौट रहे थे सभी. जमादार समेत तीन लोगों पर फायरिंग की गई. जिसमें मुखिया और दारोगा कीअस्पताल ले जाने के क्रम में ही मौत हो गई. वहीं घायल जमादार को गंभीर हालत में अनुमंडल अस्पताल भर्ती कराया गया है. अपराधी फायरिंग कर तुरंत फरार हो गये.
मिली जानकारी के अनुसार घटना बीती देर रात की है. मुखिया और पंडारक थाना के एएसआई राजेश कुमार और एक अन्य ग्रामीण शादी समारोह से लौट रहे थे. तीन की संख्या में अपराधी पहले ही घात लगाये बैठे थे. उनके निकलते ही अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. और मौके से फरार हो गये.
फायरिंग में तीनों घायल हो गये. उसके बाद उन्हें आनन फानन में अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया. जहां उनकी हालत नाजुक देखते हुए उन्हें पटना रेफर कर दिया गया. दारोगा और मुखिया की रास्ते में ही मौत हो गई जबकि अन्य एक ग्रामीण का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है.
मामले को चुनावी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है. 26 नवम्बर को ही में पंडारक पूर्वी में पंचायत चुनाव में मुखिया बने थे. घटना के बाद कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई है. और घटना की तफ्तीश में जुट गई. सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.