पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट
21-Sep-2024 12:11 PM
By First Bihar
PATNA: राजधानी पटना समेत बिहार के कई जिलों में नदियों का का जलस्तर बढ़ने के बाद बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए हैं। नीचले इलाकों में बाढ़ का पानी घुसने के बाद हालात बिगड़ते जा रहे हैं। पटना में भी गंगा के तटीय इलाकों में नदी का पानी घुस गया है। बाढ़ के खतरे को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक्टिव हो गए हैं और लगातार दूसरे दिन पटना और हाजीपुर के प्रभावित इलाकों का दौरा किया है।
दरअसल, पड़ोसी राज्यों में लगातार हो रही बारिश के कारण बिहार में बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए हैं। राज्य की सभी नदियां उफान पर आ गई हैं और नीचले इलाकों मे बाढ़ का पानी घुस गया है। संभावित बाढ़ को लेकर बिहार सरकार की टेंशन बढ़ गई है। खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कमान संभाल लिया है और हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने पटना और वैशाली के प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे किया था और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए थे।
शनिवार को दूसरे दिन भी सीएम नीतीश ने पटना और हाजीपुर के बाढ़ प्रभावित इलाकों का सड़क मार्ग से दौरा किया है। मुख्यमंत्री ने गंगा के बढ़ते जलस्तर का जायज़ा लिया है। मुख्यमंत्री अधिकारियों के साथ कंगन घाट जाकर गंगा के जलस्तर का जायज़ा लिया और अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वह हालत पर नज़र बनाए रखे और जरूरी कदम उठाएं।
मुख्यमंत्री ने कंगन घाट से लेकर हाजीपुर तक बाढ़ ग्रस्त इलाक़ो का जायज़ा लिया। इस दौरान उन्होंने रिलीफ़ कैंप में जाकर वहां रह रहे रहे लोगों से लिया फ़ीड बैक लिय़ा है। मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि जल संसाधन विभाग पूरी तरह मुस्तैद रहे और लगातार मॉनिटरिंग करते रहे। जिन इलाकों में पानी बढ़ रहा है, संभावित परिस्थितियों पर पूरी नजर रखें।