‘अब हम तीन हो गए…’ शादी के एक महीने बाद ही प्रेग्नेंट हो गईं रश्मिका मंदाना? ‘अब हम तीन हो गए…’ शादी के एक महीने बाद ही प्रेग्नेंट हो गईं रश्मिका मंदाना? बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सील बिहार में शर्मनाक वारदात… घर में घुसकर दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का प्रयास, ग्रामीणों ने खदेड़कर आरोपी को दबोचा बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली Bihar News: मुजफ्फरपुर में अपराध की साजिश बेनकाब… पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो शातिर दबोचे बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी
26-Mar-2022 01:28 PM
HAJIPUR : बड़ी खबर हाजीपुर से है, जहां एक खड़ी बस में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थी कि देखते ही देखते बस जलकर राख हो गई। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
हादसे में बस का चालक और खलासी बुरी तरह से झुलस गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। जानकारी के मुताबिक बस हाजीपुर स्थित रामशीष चौक बस स्टैंड के पास खड़ी थी। ड्राइवर और खलासी हाजीपुर से पटना जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान बस में अचानक आग लग गई।
बस में लगी आग को जबतक बुझाया गया, तबतक पूरी बस जलकर राख हो गई। गनीमत रही कि हादसे के वक्त बस में कोई यात्री नहीं था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। आशंका जताई जा रही है कि हाइटेंशन तार की चपेट में आने से बस में आग लग गई। अग्निशमन विभाग के डीएसपी के मुताबिक आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
डीएसपी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया। गंभीर रूप से झुलसे बस चालक ने बताया कि बस मुजफ्फरपुर के सरैया से हाजीपुर होते हुए पटना जा रही था। इसी दौरान हाजीपुर में पैसेंजर को उतारा गया था, इसके बाद आग लग गई।