ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar news : बिहार में जिला जज का असामयिक निधन, 6 महीने में पहले हुई थी पोस्टिंग; जांच में लगी फॉरेंसिक टीम Bihar News: घर से भागे प्रेमी युगल का वीडियो वायरल, लड़की ने परिजनों पर लगाए गंभीर आरोप Bihar News: घर से भागे प्रेमी युगल का वीडियो वायरल, लड़की ने परिजनों पर लगाए गंभीर आरोप बिहार से बड़ी खबर: दिगम्बर धर्मशाला के कमरे से 4 जैन सैलानियों के शव बरामद, वारदात से इलाके में सनसनी बिहार से बड़ी खबर: दिगम्बर धर्मशाला के कमरे से 4 जैन सैलानियों के शव बरामद, वारदात से इलाके में सनसनी Bihar Budget 2026-27 : बिहार में महिला सशक्तिकरण पर 48 हजार करोड़ से अधिक खर्च, जेंडर बजट पेश करने की तैयारी Bihar Budget Session 2026: बिहार विधान परिषद में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर हंगामा, शिक्षा मंत्री को देना पड़ा जवाब Bihar Budget Session 2026: बिहार विधान परिषद में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर हंगामा, शिक्षा मंत्री को देना पड़ा जवाब मंत्री संतोष सुमन को पटना हाईकोर्ट से राहत: गंभीर आपराधिक मामले में दर्ज मुकदमा रद्द मंत्री संतोष सुमन को पटना हाईकोर्ट से राहत: गंभीर आपराधिक मामले में दर्ज मुकदमा रद्द

बैकफुट पर आय़ा जेडीयू? बीजेपी विधायकों ने दिल्ली तक पहुंचायी बात तो जेडीयू के मंत्री ने केंद्र सरकार की तारीफों के पुल बांधे

बैकफुट पर आय़ा जेडीयू? बीजेपी विधायकों ने दिल्ली तक पहुंचायी बात तो जेडीयू के मंत्री ने केंद्र सरकार की तारीफों के पुल बांधे

15-Mar-2022 05:39 PM

PATNA:  बिहार विधानसभा में सोमवार को सदन की मर्यादा तार-तार होने के बाद बीजेपी के विधायकों ने दिल्ली तक अपनी बात पहुंचा दी है। बीजेपी के एक विधायक ने कहा-सदन में कल जो हुआ उस पर अगर पार्टी नेतृत्व ने घुटने टेक दिये तो बिहार में हमारा सब खत्म हो जाना तय है। उधर जेडीयू के बैकफुट पर आने के संकेत मिलने लगे हैं। बिहार विधानसभा में हंगामे के बीच जेडीयू के मंत्रियों ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की तारीफों के पुल बांधे। कहा-केंद्र सरकार बिहार को सबसे ज्यादा मदद दे रही है।


दिल्ली तक पहुंच गयी बात

बिहार विधानसभा में आज तब अजब ही नजारा उत्पन्न हो गया था जब बीजेपी के विधायक खड़े होकर ये सवाल पूछ रहे थे कि विधानसभा अध्यक्ष कहां हैं। दरअसल कल मुख्यमंत्री ने जिस तरीके से भरे सदन में विधानसभा अध्यक्ष को जलील किया था उसके बाद आहत हुए अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा आज सदन में ही नहीं आये थे। बीजेपी विधायकों के सवाल पूछने के बाद मंत्री रामसूरत राय ने मीडिया के सामने बयान दिया-ये मामला दिल्ली तक पहुंच गया है। लेकिन मामला सुलझा लिया जायेगा। कोई ऐसी बात नहीं है। दोनों पार्टियों के नेता आपस में बैठेंगे और मामले को सुलझा लेंगे। 


बीजेपी विधायक गुस्से में

लेकिन मामला उतना आसान नहीं जितना मंत्री रामसूरत राय बता रहे थे। बीजेपी के विधायक कैमरे के सामने तो नहीं बोले लेकिन ऑफ द रिकार्ड कई बातें बोल गये। बीजेपी के एक विधायक ने कहा कि इस सरकार में पार्टी के कुछ नेता मलाई खा रहे हैं। उनके अलावा बाकी सारे विधायक बेहद नाराज हैं। जब विधानसभा अध्यक्ष की सरेआम सदन में इतनी फजीहत हो रही हो तो फिर दूसरे विधायकों का क्या होता होगा ये सबको पता है। पार्टी नेतृत्व को कई विधायकों ने कहा है कि अब अगर नीतीश कुमार के सामने घुटने टेके गये तो अपना सारा साख बर्बाद हो जायेगा। चार बार विधायक रहे बीजेपी के एक नेता ने कहा कि 2020 के चुनाव में बिहार के लोगों ने नीतीश कुमार को रिजेक्ट कर दिया था। नीतीश कुमार चाहे जितने कारण गिना लें लेकिन हकीकत ये है कि जनता ने नरेंद्र मोदी के नाम पर वोट दिया था। आज हालत ये है कि नीतीश कुमार नरेंद्र मोदी के नाम को ही बर्बाद कर रहे हैं। पार्टी नेतृत्व को ये समझना चाहिये।


जेडीयू के बैकफुट पर आने के संकेत

बीजेपी विधायकों के आक्रामक तेवर के बाद आज जेडीयू के बैकफुट पर आने के भी संकेत मिले. सदन में आज बिहार के संसदीय कार्य मंत्री औऱ नीतीश कुमार के करीबी विजय कुमार चौधरी ने सफाई दी कि मुख्यमंत्री तो हाथ जोड़ कर अध्यक्ष से प्रार्थना कर रहे थे. वहीं सदन में ग्रामीण कार्य विभाग का बजट पेश करने के दौरान जेडीयू कोटे के एक और मंत्री श्रवण कुमार ने केंद्र सरकार की तारीफों के पुल बांधें. श्रवण कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार ने इस दफे बिहार में साढ़े 11 लाख प्रधानमंत्री आवास देने का फैसला लिया है. पूरे देश में सबसे ज्यादा आवास बिहार के लोगों को मिला है. यही डबल इंजन की सरकार का फायदा है. मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार की योजना मनरेगा के तहत भी बडे पैमाने पर लोगों को रोजगार दिया जा रहा है.