Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार
29-Oct-2023 09:10 AM
By First Bihar
PATNA: बिहार में शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। एक तरफ जहां सरकार इसे अपनी बड़ी उपलब्धि बता रही है तो वहीं विपक्षी दल शिक्षक नियुक्ति में बड़े घोटाले की बात कह रहे हैं और इसकी जांच की मांग सरकार से की है। पटना पहुंचे लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने भी शिक्षक नियुक्ति में घोटाले का आरोप लगाया है और सरकार से इसकी निष्पक्ष जांच कराने की मांग कर दी है।
बिहार में हुई शिक्षकों की बहाली पर सवाल उठाते हुए चिराग पासवान ने कहा है कि शिक्षकों की जो बहाली हुई है उसमें बहुत से ऐसे टीचर्स भी मिल जाएंगे जो अपना नाम तक लिखना नहीं जानते होंगे। बिहार में नीतीश कुमार की सरकार में यह पुरानी परंपरा रही है। शिक्षा विभाग ही क्या सभी विभागों में जो भी नियुक्तियां होती हैं वह बैक डोर से ही होती हैं। काबिल लोगों को नियुक्त पत्र नहीं मिलता है बल्कि उन लोगों को मिलती है जिनका संमर्क उस विभाग के मंत्री और अधिकारियों से होता है। चिराग ने कहा कि शिक्षक बहाली में हुए घोटाले की पूरी जांच कराई जाए।
उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री भ्रष्टातार में जीरो टॉलरेंस की बात करते हैं लेकिन हर विभाग में इसी तरीके से नियुक्तियां हो रही हैं। यह बताता है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में तमाम तरह की नियुक्तियां भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही हैं। शिक्षक अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा नियुक्त पत्र बांटे जाने के सवाल पर चिराग ने कहा कि इससे पहले भी मुख्यमंत्री ने नियुक्ति पत्र बांटा था। जो लोग दो-तीन महीने की सैलरी उठा चुके थे उनके बीच नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया था।
चिराग ने कहा कि सरकार अगर दिखाने के लिए नियुक्ति पत्र बांट रही है तो इसका कोई मतलब नहीं है। जबतक नौकरी के सही अधिकारी को नियुक्ति पत्र नहीं मिलता है तबतक नियुक्त पत्र वितरण का कोई मायने नहीं हैं। अगर बैकडोर से ही लेनदेन करके नियुक्ति पत्र बांटना है तो जितना मन करे बांटते रहिए। चिराग ने इस दौरान कई अन्य मुद्दों पर भी अपनी राय रखी।