ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में शराबबंदी कानून को ठेंगा! शराब की बोतल लेकर नाचते दिखे पूर्व पैक्स अध्यक्ष, वीडियो वायरल बिहार में शराबबंदी कानून को ठेंगा! शराब की बोतल लेकर नाचते दिखे पूर्व पैक्स अध्यक्ष, वीडियो वायरल बिहार में खत्म होगी शराबबंदी? सियासी उलटफेर के बीच मांझी ने फिर से उठा दी बड़ी मांग, कहा- नई सरकार में देखा जाएगा बिहार में खत्म होगी शराबबंदी? सियासी उलटफेर के बीच मांझी ने फिर से उठा दी बड़ी मांग, कहा- नई सरकार में देखा जाएगा Bihar Politics : जेडीयू में शामिल होते ही निशांत कुमार को HAM नेता की बधाई, बोले– निशांत करेंगे राजद के गुंडों को शांत... बिहार की इस फोरलेन परियोजना का रास्ता साफ, जल्द शुरू होगा निर्माण; नेपाल जाने में मिलेगी सुविधा Bihar News: 10 दिनों से लापता मासूम का खेत में मिला शव, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप; पूरे इलाके में सनसनी Bihar news : निशांत ने ज्वाइन किया JDU तो CM नीतीश के चेहरे पर दिखी मुस्कान, मिठाई खिला किया स्वागत; जानिए मुख्यमंत्री ने बेटे को क्या कहा पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने पीएम मोदी से मांगा इस्तीफा, अमेरिका का नाम लेकर पूछे तीखे सवाल पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने पीएम मोदी से मांगा इस्तीफा, अमेरिका का नाम लेकर पूछे तीखे सवाल

अमेजन और फ्लिपकार्ट को टक्कर देगा बाबा रामदेव का ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म OrderMe, जल्द होगा लॉन्च

15-May-2020 01:51 PM

DESK : अमेजन और फ्लिपकार्ट को टक्कर देने के लिए बाबा रामदेव  की कंपनी पतंजलि स्वदेशी प्रॉडक्ट्स के लिए नया ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म OrderMe लॉन्च करने जा रही है. इस ऑनलाइन मार्केटप्लेस में पतंजलि के अलावा दूसरी कंपनियों के मेड इन इंडिया और स्वदेशी सामान बेचे जाएंगे. 

बता दें कि कोरोना संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से स्वदेशी सामान यूज करने की अपील की थी. जिसके बाद ही पतंजलि ने नया ई-कॉमर्स कंपनी लॉन्च करने का ऐलान किया है. 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार  OrderMe के जरिए पतंजलि के आयुर्वेदिक उत्पादों की बिक्री के साथ ही पड़ोस की दुकानों को भी जोड़ा जाएगा, जो भारतीय प्रॉडक्ट्स बेचेंगी. इसके साथ ही कंपनी अपने ग्राहकों को कुछ ही घंटों के अंदर फ्री में होम डिलीवरी देगी. जिसके लिए मोबाइल एप भी तैयार कर लिया गया है. बताया जा रहा है कि इस प्लेटफॉर्म को अगले 15 दिनों में लॉन्च किया जा सकता है. पतंजलि आर्युर्वेद के प्रबंध निदेशक और सीईओ आचार्य बालकृष्ण ने इसकी पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि ''OrderMe पर केवल स्वदेशी सामान बेचे जाएंगे. स्वदेशी उत्पाद बेचने वाले छोटे दुकानदारों और स्थानीय विक्रेताओं को भी जोड़ा जाएगा, ताकि उन्हें भी इस प्लैटफॉर्म का लाभ हो। उनके सामान को मुफ्त में डिलीवर किया जाएगा.''