ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल

Home / news / बार-बार कर रहे ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन तो हो जाए सावधान, परिवहन विभाग...

बार-बार कर रहे ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन तो हो जाए सावधान, परिवहन विभाग रद्द कर देगा ड्राइविंग लाइसेंस

14-Aug-2023 07:43 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार में अब ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की तैयारी की जा रही है। परिवहन विभाग ने अब यह तय किया है कि अगर कोई भी व्यक्ति लगातार ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर रहा है तो फिर उसका ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड कर दिया जाएगा। वह भविष्य में फिर वाहन चलाने के लिए अयोग्य घोषित कर दिए जाएंगे।


दरअसल, सूबे के सभी जिलों में ट्रैफिक रूल तोड़ने वालों के खिलाफ तकनीक के माध्यम से कड़ाई की तैयारी परिवहन विभाग कर रहा है। ऐसे में अब अगर कोई बार-बार ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करेगा तो उसका ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड कर दिया जाएगा इस पर भी अगर उसे व्यक्ति में ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता नहीं आई तो उसका लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा। इसका यह नई मशीनों का इस्तेमाल किया जाएगा। इसको लेकर परिवहन विभाग के आयुक्त भी कार्तिकेय धनजी ने सभी जिलों के डीटीओ, एमवीआई और ईएसआई को कार्रवाई के लिए निर्देश जारी किया है।


ट्रैफिक विभाग से जुड़े एक पदाधिकारी ने बताया कि नई मशीन में यह सुविधा है कि यदि एक बार किसी का चालान ट्रैफिक रूल तोड़ने पर काटा जाता है तो फिर उसका डाटा उसमें सेव कर लिया जाता है। ऐसे में दोबारा जब वही व्यक्ति रूल तोड़ते हुए पकड़ा जाएगा तो मशीन द्वारा नियम तोड़ने वालों की पहचान कर लेती है और उसी डाटा का इस्तेमाल कर अब परिवहन विभाग के पदाधिकारी जांच के दौरान ऐसे लोगों को चिन्हित करेंगे जो लगातार ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। इसके बाद उनका ड्राइविंग लाइसेंस कुछ दिनों तक सस्पेंड कर दिया जाएगा लेकिन उसके बावजूद नगर में सुधार नहीं आई तो फिर उनका ड्राइविंग लाइसेंस हमेशा के लिए रद्द कर दिया जाएगा।


आपको बताते चलें कि इससे पहले ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर परिवहन विभाग के तरफ से की तरफ से मैनुअल तरीके से चालान काटा जाता था। इसमें से या पता न लगाना बेहद मुश्किल हो जाता था कि सामने वाले शख्स ने कितने बार ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया है। लेकिन अब नई व्यवस्था के तहत ऐसे लोगों को की मुश्किलें बढ़ जाएगी जो लगातार ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते हैं ऐसे में यदि वह अभी सतर्कता नहीं बढ़ाते हैं तो फिर उनका लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा और उन्हें आगे काफी परेशानी उठानी पड़ेगी।