BIHAR NEWS : जेल से बाहर आते ही ताकत का शो! अनंत सिंह का मेगा स्वागत की तैयारी, मंदिरों में पूजा -रास्ते में समर्थकों का काफिला; पूरा शेड्यूल तैयार BIHAR NEWS : जमीन का विवाद बना जंग का मैदान ! फर्नीचर दुकान में तोड़फोड़ और 1 लाख नकद लूटे; सैकड़ों की संख्या में पहुंचे हमलावर Bihar News : बच्चों का हक खा गए गुरुजी! मिड-डे मील में गड़बड़ी, एक्शन मोड में शिक्षा विभाग; 200 हेडमास्टरों को देना होगा जवाब Bihar police news : महिला कॉन्स्टेबल की संदिग्ध मौत: बंद बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव, नोट्स से खुल सकते हैं राज Bihar News : बिहार में गंगा के बाद अब फल्गु नदी के किनारे बदलेगा शहर का चेहरा, इस जिले में बनेगी 16KM सड़क; जाम से मिलेगी राहत Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम
23-May-2020 09:21 PM
PATNA : क्वारंटीन सेंटर में रखे गये एक मजदूर को बाप से नौकरी मांगने की सलाह देने के मामले में घिरे जेडीयू के विधायक रणधीर कुमार सोनी ने सफाई दी है. विधायक ने कहा है कि उन्होंने अपने गांव के रिश्ते के भतीजे से पारिवारिक संबंधों के कारण बातचीत की थी. मीडिया ने उसे गलत मोड़ दे दिया है.
विधायक रणधीर कुमार सोनी की सफाई
जेडीयू विधायक रणधीर कुमार सोनी ने फर्स्ट बिहार से बात करते हुए कहा है कि वे अपने क्षेत्र में क्वारंटीन सेंटर का दौरा कर रहे थे. इस दौरान एक सेंटर पर उनकी मुलाकात अपने गांव के पिंटू नामक युवक से हुई. विधायक ने कहा कि पिंटू के पूरे परिवार से उनका संबंध है और वो रिश्ते में उनका भतीजा लगता है. भतीजा ने उनसे कहा कि काम चाहिये तो उन्होंने पारिवारिक रिश्ते के कारण उससे कहा कि बाबू जी से जाकर काम मांगो. मीडिया ने इस पारिवारिक वार्तालाप को सनसनीखेज बनाकर पेश कर दिया है.
दरअसल शेखपुरा के विधायक रणधीर कुमार सोनी अपने क्षेत्र के चांदी गांव में एक क्वारेंटाइन सेंटर में पहुंचे थे तो मजदूरों ने रोजगार की मांग की थी. इसी दौरान उन्होंने एक मजदूर से कहा कि ''जो बाप तुमको जन्म दिया है वो क्या तुम को रोज़गार दिया.''
विधायक की बातचीत का ये वीडियो वायरल हो गया. इसके बाद पार्टी ने भी उनसे सफाई मांगी है. विधायर रणधीर सोनी ने फर्स्ट बिहार से बात करते हुए सफाई दी. उन्होंने क्वारंटीन सेंटर के उस मजदूर का भी वीडियो भेजा है जिससे वे बात कर रहे थे. मजदूर के परिवार के लोगों का भी वीडियो मीडिया को भेजा गया है, जिसमें वे कह रहे हैं कि विधायक जी ने उनका पारिवारिक संबंध हैं और इसी संबंध के नाते विधायक ने टिप्पणी की थी.