ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : पटना में चिकन पॉक्स का प्रकोप, एक हफ्ते में 50 लोग संक्रमित; स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में कैंप Bihar News: सीमेंट गोदाम में चल रहा था कालाबाजारी का खेल: 36 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद, सील हुआ गोदाम Bihar News : बिहार नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज: 8 निकायों में आम चुनाव, 26 वार्डों में उपचुनाव, 13 मई को आएगी अंतिम वोटर लिस्ट BIHAR NEWS : दो साल के मासूम की गला दबाकर हत्या, पड़ोसी महिला ने बोरे में छिपाया शव; गांव में भारी पुलिस बल तैनात CM Nitish Samriddhi Yatra: बेगूसराय-शेखपुरा को 480 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का तोहफा, तीसरे चरण का आज आखिरी दिन Bihar Electronic City: पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल की इलेक्ट्रॉनिक सिटी, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम

बालमुकुंद फैक्ट्री के पटना, गिरिडीह समेत दर्जन भर ठिकानों में आयकर विभाग की छापेमार, आय से अधिक संपत्ति का मामला

30-Nov-2022 01:52 PM

PATNA : बिहार की राजधानी पटना से सटे इलाके बिहटा में आयकर विभाग द्वारा छापेमारी की जा रही है। यह छापेमारी दो स्टील प्‍लांटों पर छापेमारी की जा रही है। यह छापेमारी बिहटा स्थित बालाजी स्टील प्लांट और बालमुकुंद टीएमटी सरिया फैक्ट्री में बुधवार की सुबह आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी की। बिहटा-मनेर रोड स्थित दोनों फैक्ट्री को प्रात: करीब 5.00 बजे ही पुलिस बल के साथ आयकर विभाग की टीम ने नाकेबंदी कर प्रवेश की। छापेमारी दल दोनों फैक्ट्री के भीतर है। इसके आलावा गिरिडीह और कोलकत्ता में भी छापेमारी की जा रही है। 


इस मामले में सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आयकर टैक्स विभाग के अधिकारियों को शिकायत मिली थी कि बिहटा और गिरिडीह ओरे कोलकत्ता में सरिया बनाने वाली बालमुकुंद सुपर और बालमुकुंद डायमंड के अलावा बालाजी स्टील प्लांट प्रबंधन द्वारा आय की सही जानकारी नहीं दी जाती है। जिसके बाद आज आयकर विभाग की टीम द्वारा इन जगहों पर छापेमारी की जा रही है। 


आयकर विभाग की टीम द्वारा कंपनी के सारे कार्यालय को सील कर दिया है। डर से फैक्ट्री का कोई भी कर्मचारी कुछ भी बोलने से साफ इंकार कर रहा है। मेन गेट को बंद कर दिया गया है। इससे पत्रकारों को भी दूर रखा रखा गया है। टीम में कितने अधिकारी व कर्मी है इसकी जानकारी नहीं दी गई है। 


जानकारी के अनुसार, गीरिडीह में भी चतरो स्थित बालमुकुन्द स्टील फैक्ट्री व बरमसिया स्थित कार्यालय में की गई है। छापेमारी में पश्चिम बंगाल के अलावा दूसरे जिले की टीम है। यहां पर फैक्ट्री के गेट को बंद कर दिया गया और छानबीन की जा रही है। काफी देर तक छानबीन करने के बाद फैक्ट्री के प्रबंधक को साथ में लिया गया है और दो वाहन पर सवार होकर अधिकारी व कर्मी बरमसिया स्थित फैक्ट्री के ऑफिस पहुंचे और यहां पर कागजातों को खंगालने का काम जारी है। 


छापेमारी के दौरान आयकर के एक अधिकारी से मिली छोटी जानकारी के अनुसार  आयकर के संयुक्त आयुक्त के नेतृत्व में यह कार्रवाई हो रही है। कंपनी का कोई भी स्टाफ नहीं आया है। यह कार्रवाई पूरे दिन चलेगी। छापेमारी के बाद ही  सही आकलन कर कुछ भी बताया जा सकता है। फैक्ट्री के स्टाफ ने अपना मोबाइल बंद कर लिया है।