ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान

Home / news / AYODHYA RAM MANDIR : नए साल में श्रीरामलला के दर्शन अवधि में बदलाव,...

AYODHYA RAM MANDIR : नए साल में श्रीरामलला के दर्शन अवधि में बदलाव, पट बंद रहने का समय घटेगा

27-Dec-2024 03:10 PM

By First Bihar

DESK : अयोध्या राम मंदिर में श्रीरामलला के दर्शन के समय में बदलाव किया है। ऐसे में नए साल पर रामलला के दर्शन करने की चाहत करने वाले लोगों को बड़ी खुशखबरी है। अब प्रतिष्ठा द्वादशी के आयोजन के तीनों दिन 11 से 13 जनवरी तक प्रभु श्रीराम के मन्दिर का दोपहर में पट बन्द रहने का समय आधा धंटा ही रहेगा और दर्शन का समय बढ़ जाएगा।


अयोध्या में राम मन्दिर में विराजमान श्रीरामलला के दर्शन के समय में अल्प बदलाव किया गया है। साल के पहले दिन नए साल पर और प्रतिष्ठा द्वादशी के आयोजन के तीनों दिन 11 से 13 जनवरी तक प्रभु श्रीराम के मन्दिर का दोपहर में पट बन्द रहने का समय उक्त चारों दिन आधा घंटा ही रहेगा। अभी तक दोपहर साढ़े बारह से डेढ़ बजे तक पट बंद रहता है। उक्त तिथियों में एक बजे से ही पुनः दर्शन प्रारम्भ हो जाएगा।


इसके अलावा प्रतिष्ठा द्वादशी के आयोजन वाले तीनों दिन शयन आरती के पास नहीं जारी होंगे। व्यवस्था ऐसी बनाई जा रही है कि आरती होती रहेगी और दर्शन भी चलता रहेगा। इस तरह दर्शन अवधि बढ़ जाएगी। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि पहली जनवरी को अधिकांश लोग कैलेंडर वर्ष की शुरुआत शुभता से करना चाहते हैं। 


ऐसे में प्रभु दर्शन के लिए अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की आशा है। श्रीरामलला के दर्शन के लिए उमड़े वाली भीड़ को देखते हुए दोपहर में पट बन्द रखने का समय घटाया गया है। इस दौरान दर्शन की अवधि बढ़ जाएगी। पहली जनवरी को दोपहर डेढ़ बजे की अपेक्षा एक बजे दर्शन शुरू हो जाएगा। मिश्र ने बताया कि इसी तरह प्रतिष्ठा द्वादशी के त्रिदिवसीय आयोजन में भी देश और दुनिया भर के भिन्न-भिन्न स्थानों से श्रद्धालु आ सकते हैं, इसलिए दोपहर में आधा घंटा दर्शन अवधि बढ़ाने के साथ ही शयन आरती के समय भी दर्शन निरन्तर चलता रहेगा। उक्त सम्बन्ध में हुई बैठक में व्हीलचेयर के लिए भी मार्ग तय कर लिया गया है।