ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में उच्च शिक्षा सुधार पर सख्ती: खराब प्रदर्शन वाले संस्थानों का होगा शैक्षणिक ऑडिट, वोकेशनल कोर्स की फीस होगी एकसमान बिहार में उच्च शिक्षा सुधार पर सख्ती: खराब प्रदर्शन वाले संस्थानों का होगा शैक्षणिक ऑडिट, वोकेशनल कोर्स की फीस होगी एकसमान Bihar News : बिहार को मिलेगा दूसरा ग्लास ब्रिज, गंगा के ऊपर चलने का रोमांच होगा शुरू! श्रद्धालु देखेंगे डॉल्फिन का नजारा कप्तान बदले, कहानी नहीं! धोनी से राहुल और अब पंत तक… हर बार क्यों गरम हो जाता है गोयनका कैंप का माहौल? जानिए... BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार Bihar News: नालंदा में छेड़खानी के बाद सियासी सरगर्मी तेज… पीड़िता से मिले पप्पू यादव, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा

Home / news / अवैध संबंध के शक में गईं दो जानें : पत्नी के सिर में...

अवैध संबंध के शक में गईं दो जानें : पत्नी के सिर में मारी गोली, फिर खुद किया सुसाइड

24-Dec-2021 03:34 PM

BHOJPUR : इस वक्त दर्दनाक खबर भोजपुर से आ रही है. जहां गुरुवार की रात एक युवक ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी. इसके बाद खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर लिया. घटना के बाद गांव के लोगों की भीड़ लग गई. जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही बड़हरा थाना इंचार्ज मनीष कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए हॉस्पिटल में भिजवाया. 


घटना जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के मनीछपरा गांव का है. मृतकों की पहचान मनीछपरा गांव निवासी स्व. शिरदा राय का 30 साल के पुत्र विमलेश राय है और उसकी पत्नी 27 साल की किरण देवी के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार बता दें विमलेश ने पहले अपनी पत्नी के सिर में गोली मारी फिर खुद के सिर में गोली मार ली. परिजनों ने बताया है कि विमलेश यादव की शादी साल 2013 में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छोटकी सनदिया गांव में हुई थी. दोनों को एक 5 साल की बेटी जिसका नाम मुस्कान है. इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.


मृत विमलेश के बड़े भाई कमलेश राय ने बताया कि उनके छोटे भाई विमलेश यादव को अपनी पत्नी किरण देवी पर किसी और से संबंध होने का शक था. जिसको लेकर दोनों के बीच लगभग  डेढ़ महीनों से विवाद चला रहा था. इसी विवाद के कारण उसके छोटे भाई विमलेश यादव ने पहले अपनी पत्नी किरण देवी की गोली मारकर हत्या कर दी. उसके बाद उसने भी खुद को गोली मार ली.


बड़े भाई कमलेश ने बताया कि सुबह में जब दोनों कमरे से बाहर नहीं निकले तो परिजन ने उसके दरवाजे को काफी देर तक खटखटाया और उन्हें आवाज भी दी. लेकिन दोनों में से किसी ने कमरे के अंदर से आवाज नहीं दी. इसके बाद उन्होंने कमरे का दरवाजा तोड़ दिया. वहां देखा कि दोनों खून से लथपथ कमरे में पलंग पर मृत अवस्था में पड़े थे. इसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी. वहीँ थाना अध्यक्ष ने बताया कि हत्या और आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है. पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है.