बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल
05-Aug-2023 09:25 PM
By SYED TASHIN ALI
PURNIA : बिहार के पूर्णिया से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है।बिहार और बंगाल को जोड़ने वाली नेशनल हाईवे पर बने बायसी दालकोला चेकपोस्ट पर एक ट्रक ड्राइवर को मद्यनिषेध विभाग के कर्मियों द्वारा बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं इस ट्रक ड्राइवर से पहले अवैध रुपये की वसूली की जा रही थी। जब ड्राइवर ने इसका विरोध किया तो फिर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी गई। इसके बाद अब इस पूरे मामले में पूर्णिया एसपी के तरफ से बड़ा एक्शन लिया गया है। इस मामले में दोषी 5 एक्साइजकर्मी पर गाज- गिरी है।
दरअसल, पुर्णिया पुलिस द्वारा बताया गया कि एसपी पूर्णिया को यह शिकायत मिली थी कि दालकोला चेक पोस्ट पर पदस्थापित मद्यनिषेध के पदाधिकारी और कर्मियों के द्वारा एक ट्रक ड्राइवर के साथ अवैध रूप से रुपया वसूली एवं मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है। जिसके बाद एसपी ने इस मामले की जांच को लेकर बायसी एसडीपीओ को निर्देश दिया। जिसके बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बायसी आदित्य कुमार के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए स्वयं घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित ट्रक ड्राइवर से पूछताछ किया और घटनास्थल पर लगे CCTV कैमरे का विस्तृत विश्लेषण किया। जिसके बाद यह पूरा मामला सही पाया गया।
इस जांच के तहत यह पाया गया कि तमिलनाडु के एक ट्रक ड्राइवर सह मालिक जो अपनी ट्रक पर रबड़ लोड कर अगरतला से हैदराबाद की ओर जा रहा था। इसी क्रम में दालकोला चेक पोस्ट पर पदस्थापित मद्यनिषेध के स0अ0नि0 स्तर के पदाधिकारी एवं अन्य कर्मियों के द्वारा उक्त ड्राइवर के साथ बुरी तरीके से मारपीट की गई एवं अवैध रूप से पैसे की वसूली की गयी है।
इधर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बायसी के द्वारा अनुसन्धान के क्रम में वादी के फर्द बयान के आधार पर घटना में सम्मिलित मद्यनिषेध के एक पदाधिकारी, एक सैप का जवान, मद्यनिषेध का 2 होमगार्ड, मद्यनिषेध का कंप्यूटर ऑपरेटर के विरुद्ध धारा 341/342/323/386/387/506/34 भा द वि एवं भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। उल्लेखनीय है कि मद्य निषेध के पदाधिकारी के पास से अवैध रूप से वसूली की गई ₹1500 रुपया बरामद किया गया है।