जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, सम्राट चौधरी बन सकते हैं बिहार के CM पटना में गैस संकट दूर करने की बड़ी पहल: अपार्टमेंट्स में लगेगा PNG कैंप, सिर्फ इतने रूपये में मिलेगा कनेक्शन; देने होंगे यह दस्तावेज पटना में गैस संकट दूर करने की बड़ी पहल: अपार्टमेंट्स में लगेगा PNG कैंप, सिर्फ इतने रूपये में मिलेगा कनेक्शन; देने होंगे यह दस्तावेज बिहार में रेल यात्रियों से लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 1 करोड़ से अधिक के सोने-चांदी के जेवर बरामद; विदेशी मुद्रा भी जब्त बिहार में रेल यात्रियों से लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 1 करोड़ से अधिक के सोने-चांदी के जेवर बरामद; विदेशी मुद्रा भी जब्त Bihar News: LPG सिलेंडर लदे ट्रक से विदेशी शराब की बड़ी खेप जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार पश्चिम बंगाल चुनाव: BJP की दूसरी सूची जारी, 111 उम्मीदवारों के नाम का एलान; ‘महाभारत’ की द्रौपदी रूपा गांगुली को टिकट पश्चिम बंगाल चुनाव: BJP की दूसरी सूची जारी, 111 उम्मीदवारों के नाम का एलान; ‘महाभारत’ की द्रौपदी रूपा गांगुली को टिकट 24 टन चावल चोरी का पुलिस ने किया पर्दाफाश, दो आरोपी को दबोचा PAN कार्ड में मोबाइल नंबर बदलना हुआ आसान! घर बैठे ऐसे करें अपडेट, जानें पूरा प्रोसेस
09-Aug-2021 08:39 PM
By Chandan Kumar
SIWAN: सीवान में दर्दनाक हादसा हुआ है। ऑटो और बाइक की सीधी टक्कर में ऑटो चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। इस हादसे में बाइक सवार सहित करीब आधा दर्जन लोग बुरी तरह से घायल हो गये। जिन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दो की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें पीएमसीएच रेफर कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मैरवा थाना इलाके के श्रीनगर के रहने वाले विद्याभूषण राम अपनी ऑटो से पैसेंजर लेकर जा रहे थे। मैरवा थाना क्षेत्र के ही बरासो गांव निवासी एक परिवार ऑटो में सवार था। उत्तर प्रदेश के देवरिया स्थित मिश्रौली गांव से लौटने के क्रम में सामने से आ रही अनियंत्रित बाइक की टक्कर हो गई। जिसमें टेंपो चालक विद्याभूषण राम की घटनास्थल पर मौत हो गई जबकि बाइक सवार सहित आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए मैरवा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
दो युवकों की नाजुक हालत को देखते हुए उसे पीएमसीएच रेफर किया गया है। गंभीर रुप से घायलों में सीवान के धनौती गांव के स्वामी नाथ महतो के पुत्र दीपक महतो और राम आशीष महतो के पुत्र मृत्युंजय महतो शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही मैरवा थाने की पुलिस और उत्तर प्रदेश के देवरिया के बनकता थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।