दिल्ली की नाबालिग लड़की के साथ बिहार में गैंगरेप, प्रेमी के साथ घर से भागकर मोतिहारी स्टेशन पहुंची थी पीड़िता नरकटियागंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप सिवान का कुख्यात अयूब खान मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार, ‘खान ब्रदर्स’ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, होटल पनाश पहुंचे तेजस्वी, भाई वीरेंद्र बोले...हमारे पास 41 नहीं 48 विधायक हैं 24 घंटे में काम पर लौटने वाले अधिकारियों पर नहीं होगी कार्रवाई: विजय कुमार सिन्हा इफ्तार में शामिल हुए मुकेश सहनी, रोजेदारों को दी रमजान की शुभकामनाएं Panorama Heights में भव्य Property Expo 2026, घर खरीदने पर 10% तक खास डिस्काउंट रसोई गैस लदे ट्रक ने स्कूटी सवार को रौंदा, मौके पर ही युवक की मौत, महिला की हालत गंभीर राज्यसभा चुनाव से पहले AIMIM की इफ्तार में शामिल होने पर जीवेश मिश्रा ने साधा निशाना, कहा..हम लोग बिहार को रफ्तार दे रहे हैं और तेजस्वी यादव इफ्तार में लगे हैं TRE-4 के नोटिफिकेशन में देरी से शिक्षक अभ्यर्थियों में भारी नाराजगी, सरकार को दी महाआंदोलन की चेतावनी
08-May-2020 09:12 AM
DESK : इस वक्त की बड़ी खबर महाराष्ट्र से आ रही है, जहां रेल की पटरी पर सो रहे प्रवासी मजदूरों को एक मालगाड़ी ने रौंद दिया. इस हादसे में 17 मजदूरों की मौत हो गई है. जबकि कई अन्य मजदूर घायल बताये जा रहे हैं.
यह हादसा औरंगाबाद-जालना रेलवे लाइन पर शुक्रवार सुबह 6.30 बजे के करीब हुआ है. हादसे की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन और रेलवे की टीम मौके पर पहुंची है. घायल मजदूरों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
बताया जा रहा है कि यह सभी प्रवासी मजदूर मध्य प्रदेश के थे और ट्रेन पकड़ने के लिए भुसावल की ओर जा रहे थे. सभी मजदूर जलगांव में आयरन फॉट्री में काम करते थे. सभी मध्य प्रदेश स्थित शहडोल के निवासी हैं. दिन भर सफर करने के बाद वे रात में आराम करने के लिए पटरी पर बदनपुर और करमड के बीच सो गए. तभी मालगाड़ी उनके उपर से पार कर गई, जिसमें 17 की मौत हो गई.
इस हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसपर दुख व्यक्त किया है. पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि औरंगाबाद में हुए रेल हादसे में जिनकी जान गई है, उससे काफी दुख पहुंचा है.