दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
16-Jan-2020 07:45 AM
MUMBAI : रिजर्व बैंक ने डेबिट और क्रेडिट कार्ड में बढ़ते फर्जीवाड़े पर लगाम लगाने के लिए बड़े बदलाव करने का फैसला किया है। आरबीआई की तरफ से किया जा रहा है बदलाव मार्च 2020 से लागू हो जाएगा। अब डेबिट और क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं को उनके एटीएम कार्ड पर 24 घंटे इलेक्ट्रॉनिक लॉक लगाने की सुविधा दी जाएगी।
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया मार्च महीने से वाईफाई कार्ड को पूरी तरह से बंद करने जा रहा है। अब कोई भी बैंक वाईफाई आधारित कॉन्टैक्टलेस कार्ड जारी नहीं करेगा। केवल पिन आधारित कार्ड की जारी किए जाएंगे। साथ ही साथ उपभोक्ता हर तरह के ट्रांजेक्शन के लिए अपनी मैक्सिमम लिमिट तय कर पाएंगे। मोबाइल एप, ऑनलाइन बैंकिंग, एटीएम ट्रांजैक्शन और आईवीआर के तहत लेनदेन की सीमा तय करने का अधिकार उपभोक्ताओं को दिया जाएगा।
देश में ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामलों में हुई वृद्धि को देखते हुए आरबीआई ने यह जरूरी बदलाव करने का फैसला किया है। 16 मार्च 2020 के बाद जारी किए जाने वाले सभी एटीएम कार्ड में फीचर से लैस होंगे।