Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट 8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट से सैलरी और पेंशन में बड़ा बदलाव! जानिए क्या है नया अपडेट रिजल्ट आने की घड़ी नजदीक… छात्रों का इंतजार होने वाला है खत्म, जानें कब और कैसे देख पाएंगे बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम
23-Sep-2024 10:17 PM
By First Bihar
PATNA: जिस तरह एटीएम से आप कैश निकालते हैं उसी तरह अब मशीन से ई-स्टाम्प निकलेगा। टेस्टिंग के बाद मशीन को लगाया जाएगा। जिसके जरिये ही आप ई-स्टाम्प निकाल सकेंगे और जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री करा सकेंगे। इस मशीन के लगने के बाद स्टाम्प पेपर की किल्लत नहीं होगी। फिलहाल इस मशीन को पहले मुख्यालय में टेस्टिंग के लिए लगाया जाएगा।
टेस्टिंग में सब कुछ सही रहा तो ई-स्टाम्प भी एटीएम की तरह निकाला जा सकेगा। इसे निबंधन कार्यालय सहित अन्य स्थानों पर भी लगाया जाएगा। इस बात की जानकारी उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के सचिव विनोद सिंह गुंजियाल ने दी। सोमवार को पटना के सूचना भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंत्री रत्नेश सदा भी उपस्थित थे।
विनोद सिंह गुंजियाल ने बताया कि सरकार जल्द ई- स्टाम्प सिस्टम लागू करने जा रही है। जिस तरह से एटीएम से कैश निकाला जाता है उसी तरह स्टाम्प वेंडिंग मशीन से स्टाम्प निकाला जाएगा। फिलहाल इसे टेस्टिंग के लिए मुख्यालय में लगाया जाएगा। बिहार स्टाम्प वेंडिंग मशीन लगाने वाला देश का पहला राज्य हो जाएगा।
अभी इसकी बिक्री को-ऑपरेटिव बैंक के माध्यम से की जा रही है। फ्रैंकिंग मशीन के जरिये एक हजार रुपये का न्यायिक स्टांप की बिक्री की जा रही है। हाईकोर्ट समेत 40 व्यवहार कोर्ट और निबंधन कार्यालयों में ई-कोर्ट फीस की बिक्री फ्रैंकिंग मशीन से ही हो रही है। स्टाम्प वेंडिंग मशीन लगने के बाद स्टाम्प की किल्लत दूर होगी। अब इसे खरीदने के लिए कतार में नहीं लगना होगा। बिहार सरकार की यह एक नई पहल है। ऐसे में वेंडिंग मशीन से ई-स्टाम्प पेपर उपलब्ध कराने वाला बिहार देश का पहला राज्य बन जाएगा।