Bihar News : अब नहीं होगा इंतजार! बिहार में शिकायतों पर 72 घंटे में एक्शन, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देश Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित? Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षक नियुक्ति में बदलाव, अब तीन की जगह इतने जिलों का होगा विकल्प; हट जाएगा यह सिस्टम Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा
11-Dec-2019 02:39 PM
By RAVI SHANAK SHARMA
PATNA : बिहार में बढ़ते अपराध पर पुलिस नकेल कसने की कोशिश में जुटी हुई है. इसी कड़ी में पटना पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. एएसपी लिपि सिंह ने पटना के टॉप 10 क्रिमिनलों की लिस्ट में आने वाले कुख्यात साइको किलर कारू सिंह उर्फ़ राकेश कुमार को गिरफ्तार किया है. कुख्यात राकेश बेउर जेल में बंद नागा सिंह का ख़ास गुर्गा है. अपने इलाके में कारू सुपारी किलर के नाम से भी फेमस है.
पुलिस को मिली इस बड़ी कामयाबी को लेकर जानकारी देते हुए एएसपी लिपि सिंह ने बताया कि मोकामा थाना इलाके सेकुख्यात कारु को दबोचा गया है. इसके ऊपर लूट, हत्या, रंगदारी जैसे दर्जनों मामले बिहार और झारखंड में दर्ज हैं. कुख्यात कारू सिंह उर्फ़ राकेश कुमार मोलदियार टोला के महावीर स्थान के रहने वाले स्व देवन्द्र सिंह का बेटा है. उन्होंने आगे बताया कि बिहार में पुलिस की दबिश बढ़ने के कारण झारखंड भाग गया था. वहां भी इसने कई वारदातों को अंजाम दिया है. इसके ऊपर रांची और बोकारो के थाने में भी हत्या के केस हैं. इसके पास से एक पिस्टल भी बरामद किया गया है.
कारू की गिरफ्तारी के लिए कई बार प्रयास किया गया लेकिन वह पुलिस को चकमा देने में कामयाब रहता था. कई बार पुलिस ने इसे गिरफ्तार भी किया. कारू अपराधियों के बीच साइको किलर के नाम से इसलिए सुमार है क्योंकि किसी भी वारदात को अंजाम देने से पहले कारू जमकर शराब पीता है. नशे की हालत में ही राकेश कई बड़ी वारदातों को अंजाम देता है. 2 साल पहले भी इसे शराब की बोतल के साथ मोकामा थाना की टीम ने अरेस्ट किया था.