ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल

Home / news / आशुतोष शाही हत्याकांड मामला : कोर्ट में पेश हुआ मंटू शर्मा और शूटर...

आशुतोष शाही हत्याकांड मामला : कोर्ट में पेश हुआ मंटू शर्मा और शूटर गोविंद, STF ने तमिलनाडु से किया था अरेस्ट

05-Aug-2023 03:21 PM

By First Bihar

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर के आशुतोष शाही हत्याकांड मामले में मुख्य अभियुक्त मंटू शर्मा और शूटर गोविंद को एसटीएफ ने रामेश्वरम से गिरफ्तार कर अब कोर्ट लाया है। इन दोनों को पहले  पुलिस कस्टडी में दोनों को पहले नगर थाना लाया गया। जहां से कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद उन्हें कोर्ट के लिए भेजा गया है। दोनों को भेजने के दौरान पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया।


दरअसल , नगर थाना क्षेत्र  के चंदवारा स्थित अधिवक्ता सैयद कासिम हसन के आवास पर प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष शाही और उनके बॉडीगार्ड पर चार अपराधियों के द्वारा गोलीबारी की गई थी। जिसमे आशुतोष शाही कि मौत मौके पर ही हो गई थी। इस मामले में मंटू शर्मा और गोविंद को मुख्य आरोपी बनाया गया। इसके बाद काफी खोजबीन के बाद बिहार एसटीएफ की विशेष टीम ने तमिलनाडु के रामेश्वरम में छापेमारी कर दोनों को पकड़ा। मंटू शर्मा सारण जिले के परसा थाने के बहलोलपुर का रहनेवाला है। वहीं, गोविंद मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र के सिलौत गजपति गांव का निवासी है। गिरफ्तार दोनों शातिरों से एसटीएफ की विशेष टीम हत्याकांड के संबंध में लगातार पूछताछ कर रही है।


आपको बताते चलें कि, इस मामले में मृतक आशुतोष शाही की पत्नी के बयान पर 06 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया था । जिसमें मुख्य आरोपी कुख्यात प्रदुमन शर्मा उर्फ मंटू शर्मा, शूटर गोविंद कुमार, ओंकार सिंह, प्रॉपर्टी डीलर विक्कू शुक्ला, पूर्व पार्षद शेरू अहमद और अधिवक्ता सैयद कासिम हुसैन उर्फ डॉलर है। अब तक पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर विको शुक्ला और पूर्व पार्षद शेरू अहमद को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी। वही कुख्यात मंटू शर्मा और शूटर गोविंद को तमिलनाडु से गिरफ्तार किया गया है जिसे लेकर एसटीएफ की टीम मुजफ्फरपुर पहुंचने वाली है।