बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल
12-Aug-2023 02:54 PM
By SONU
NAWADA: अपनी मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ता 12 जुलाई से ही हड़ताल पर है। आशा कार्यकर्ताओं ने आज नवादा समाहरणालय का घेराव कर दिया। समाहरणालय के मुख्य गेट पर बैठकर आशा कार्यकर्ता प्रदर्शन करने लगी। इस दौरान कई अधिकारियों को समाहरणालय में प्रवेश करने नहीं दिया गया। यहां तक कि नवादा एसपी की गाड़ी को समाहरणालय में घुसने से रोका गया।
काफी मशक्कत के बाद सुरक्षा कर्मियों ने एसपी की गाड़ी को समाहरणालय में प्रवेश कराया। इस दौरान पुलिस कर्मियों और आशा कार्यकर्ताओं के बीच बकझक होने लगी। आशा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के कारण समाहरणालय में आने वाले लोगों, पदाधिकारी और अधिकारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ गया। नवादा सदर अस्पताल से आशा कार्यकर्ता समाहरणालय का घेराव करने पहुंची थी।
आशा कार्यकर्ताओं ने इस मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आशा कर्मियों का कहना था कि मौजूदा सरकार स्वास्थ्य को लेकर गंभीर नहीं है। यही कारण है कि उनकी इस समस्या का समाधान आज तक नहीं निकाला गया है। इस ओर ना तो मुख्यमंत्री का ध्यान और ना ही स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव की ही नजर है। जबकि जमीनी स्तर पर आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका काफी अहम है।
बता दें कि अपनी मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ता पिछले एक महीने से हड़ताल पर है। जिसके कारण अस्पतालों में इसका खासा असर देखने को मिल रहा है। आशा कार्यकर्ताओं ने सरकार से मांगे पूरी करने की बात दोहराई है। कहा है कि यदि उनकी मांगे नहीं मानी गई तो वे बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगी।