ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / नागरिकता संशोधन बिल के विरोध में असम में प्रदर्शनकारियों ने कर्फ्यू तोड़ा, MLA...

नागरिकता संशोधन बिल के विरोध में असम में प्रदर्शनकारियों ने कर्फ्यू तोड़ा, MLA के घर में लगाई आग, फायरिंग में 2 की मौत

12-Dec-2019 09:36 PM

GUWAHATI: नागरिकता संशोधन बिल का विरोध लगातार असम में बढ़ता जा रहा है. असम के अलावे नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में भी विरोध हो रहा है. गुवाहाटी में प्रदर्शनकारियों ने कर्फ्यू तोड़कर आगजनी और प्रदर्शन किया. पुलिस के अनुसार यहां पर दो प्रदर्शनकारियों की गोली लगने से मौत हो गई है. 

विधायक के घर में लगाई आग

असम में प्रदर्शनकारियों ने आज कर्फ्यू के बावजूद गुवाहाटी में सड़कों पर हजारों की संख्या में उतरे. यहां पुलिस पर पेट्रोल बम फेंकने की घटनाएं भी हुईं. छाबुआ में विधायक बिनोद हजारिका के घर को प्रदर्शनकारियों ने आग लगा दी.

30 छात्र संगठन और वाम दलों का समर्थन

असम के अलावे त्रिपुरा, अरूणाचल प्रदेश, मेघालय और मिजोरम में सोमवार से आंदोलन जारी है. इस आंदोलन को 30 छात्र संगठनों ने समर्थन किया है. इसके अलावे वामदलों का भी प्रदर्शनकारियों को समर्थन मिल रहा है. इन राज्यों में हो रहे प्रदर्शन को लेकर सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने एक गाइड लाइन जारी कर दिया है. टीवी चैनलों को जारी गाइड लाइन में निर्देश दिया गया है कि देश विरोधी और राष्ट्र की एकता को प्रभावित करने वाली सामग्री का प्रसारण न किया जाए. ऐसी वीडियो का प्रसारण भी न किया जाए, जिससे हिंसा भड़कने की आशंका हो. बता दें कि प्रदर्शन के कारण असम में ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया है. कई विमानों ने उड़ाने रद्द कर दी है. स्थिति को देखते हुए कई जिलों में इंटरनेट सेवा पर रोक लगा दी गई है.