दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
30-Dec-2019 02:05 PM
DELHI: नये साल में असम की लड़कियों को राज्य सरकार बड़ी सौगात देने जा रही है. 1 जनवरी 2020 से असम की दुल्हनों को सरकार 10 ग्राम सोना देगी. असम सरकार ‘अरुंधति स्वर्ण योजना’ के तहत दुल्हन को 10 ग्राम सोना गिफ्ट में देगी.
राज्य सरकार ने इसकी घोषणा कुछ दिन पहले की थी. इस स्कीम को असम में 1 जनवरी 2020 से लागू कर दिया जाएगा. वहीं इस योजना का लाभ उठाने के लिए सरकार की तरफ से कुछ शर्तें भी रखी गई हैं. इन शर्तों के मुताबिक शादी के वक्त लड़की की उम्र कम से कम 18 साल और लड़के की 21 साल होनी चाहिए. लड़की ने कम से कम 10वीं तक की पढ़ाई की हो. इस योजना का लाभ उठाने के लिए स्पेशल मैरिज एक्ट 1954 के तहत दुल्हन की शादी का रजिस्ट्रेशन होना भी जरूरी है.
इस स्कीम का फायदा उन्हीं को मिलेगा जिसके परिवार की सालाना आय 5 लाख रुपये से कम हो, वहीं इस योजना का लाभ लड़की की पहली बार शादी पर ही मिलेगा. इस स्कीम के तहत लाभार्थी को सोने के गहने सीधे तौर पर नहीं दिये जाएंगे. शादी के रजिस्ट्रेशन और उसके वेरिफिकेशन के बाद 30,000 रुपये दुल्हन के बैंक अकाउंट में जमा किए जाएंगे. पैसे अकाउंट में आने के बाद लड़की को सोने की खरीद की रसीद सरकार को देनी होगी. खाते में आये पैसों का इस्तेमाल दुल्हन किसी और चीज पर नहीं कर सकेगी.