Bihar Crime News: फर्जी DGP बन टेंडर दिलाने का झांसा देकर ठगे थे 40 लाख, पुलिस की गिरफ्त में आया जालसाज महेश मुखिया Bihar Crime News: फर्जी DGP बन टेंडर दिलाने का झांसा देकर ठगे थे 40 लाख, पुलिस की गिरफ्त में आया जालसाज महेश मुखिया Bihar Politics: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज फिर से पहुंच रहे पटना, क्या है कार्यक्रम? Bihar Politics: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज फिर से पहुंच रहे पटना, क्या है कार्यक्रम? Bihar Crime News: बिहार में देर रात डकैतों का उत्पात, हथियार के बल पर की लाखों की लूटपाट; बमबाजी के थर्राया इलाका Bihar Bhumi: बिहार के जमीन मालिकों को बड़ी राहत, ई-नापी और दाखिल-खारिज के लिए समय सीमा तय Bihar Bhumi: बिहार के जमीन मालिकों को बड़ी राहत, ई-नापी और दाखिल-खारिज के लिए समय सीमा तय PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए नई गाइडलाइन जारी, प्रचार और मतदान में सख्ती PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए नई गाइडलाइन जारी, प्रचार और मतदान में सख्ती Traffic Challan: ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले हो जाएं सावधान! बिहार में दो महीने में कटा 90 करोड़ से अधिक का चालान, 138 स्थानों पर लगाए जाएंगे कैमरे
25-Sep-2024 03:39 PM
By First Bihar
ARWAL: खुद के अपहरण की झूठी कहानी रचने वाले शख्स को पुलिस ने बरामद कर लिया है। 24 सितंबर को किंजर थाना क्षेत्र के बदोपुर निवासी मनोज कुमार भारती थाने पर आकर पुलिस को बताया कि उनके पुत्र अनय राज का अपहरण हो गया है।
बेटे ने अपने साथी प्रिंस कुमार के मोबाईल पर एक मैसेज कर बताया कि अतौला बाजार में ब्लैक रंग की स्कार्पियों पर उसे जबरन बिठाकर अरवल की ओर ले जाया गया है। मामला सामने आने के बाद जिले के एसपी राजेन्द्र कुमार भील ने अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी कृति कमल के नेतृत्व में एक जांच टीम का गठन किया।
जिसके बाद वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर पुलिस ने पता लगाया कि अनय कुमार ट्रेन से जहानाबाद के रूट से पटना जा रहा है। टीम पटना पहुंचकर जगनपुरा थाने की मदद से रूकनपुरा स्थित उसके दोस्त रौशन के घर से अनय राज को बरामद किया। पुलिस ने अनय राज से पूछताछ की तो पता चला कि परिवारिक कलक के कारण वो अपने माता-पिता को परेशान करने के उद्धेश्य से खुद के अपहरण की साजिश रची थी।
अपने दोस्त के मोबाईल से परिजनों को अपने अपहरण का मैसेज दिया था। युवक की पहचान अरवल जिले के किंजर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर निवासी मनोज कुमार के पुत्र गोवर्धन कुमार उर्फ अनय राज के रूप में हुई है। छापेमारी टीम में शामिल अनुमडल पुलिस पदाधिकारी कृति कमल, किंजर थानाध्यक्ष दरबारी चौधरी,परि०पु०अ०नि० मोनाली कुमारी, स०अ०नि० संजय कुमार,सि० अंकित कुमार, सि० रितेश कुमार,सि० कन्हाई कुमार, सि० श्रवण कुमार शामिल थे।