ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट

Home / news / आरा सदर अस्पताल के ड्रेसिंग रूम में लगी आग, मची अफरा-तफरी

आरा सदर अस्पताल के ड्रेसिंग रूम में लगी आग, मची अफरा-तफरी

16-Sep-2024 09:35 PM

By RAKESH

ARRAH: आरा सदर अस्पताल के ड्रेसिंग रूम में आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की तीन गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अगलगी का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। 


आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र के आरा सदर अस्पताल परिसर के पुराने ओपीडी भवन स्थित ड्रेसिंग रूम में अचानक शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग लगने के कारण ड्रेसिंग रूम में रखे गये कॉर्टन और पूरा सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। वहीं घटना की सूचना पाकर सिविल सर्जन डॉ.शिवेंद्र कुमार सिन्हा,उपाधीक्षक डॉ.अरुण कुमार एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी सदर अस्पताल पहुंचे। जिसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी। 


सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां आरा सदर अस्पताल पहुंची और फायर ब्रिगेड की टीम के तत्परता से काम करने के कारण आग को बुझाया गया। इधर सिविल सर्जन डॉ.शिवेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि ओपीडी भवन में आग नहीं लगी है। ओपीडी भवन में एक पुराना ड्रेसिंग रूम था जो बंद था। उसी में बिजली के तार के शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई है। उन्होंने बताया कि मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों की तत्परता से कोई खास नुकसान नहीं हुआ।