Aadhaar Deactivated : 3 करोड़ लोगों का आधार कार्ड हुआ ब्लॉक, ऐसे करें चेक; कहीं लिस्ट में आपका नाम भी तो नहीं है शामिल PAN Card update : शादी के बाद PAN कार्ड में चेंज करवाना है खुद का नाम, तो जानिए क्या है सबसे आसान तरीका; बस करना होगा यह छोटा सा काम Bihar latest crime news : बिहार का अनोखा केस ! एक साथ गांव के सभी सवर्णों पर SC-ST एक्ट के तहत FIR दर्ज; पढ़िए क्या है पूरी खबर Nitish Kumar convoy : अब प्रधानमंत्री की तरह नीतीश कुमार भी करेंगे बुलेटप्रूफ रेंज रोवर की सवारी, जानें गाड़ी की हाईटेक सुरक्षा और लग्जरी खासियत Bihar Bhumi: जमीन विवाद खत्म करने की तैयारी, तय समय सीमा में पूरा होगा विशेष सर्वेक्षण Aadhaar update rules : UIDAI ने बदले नियम, अब नाम, पता और जन्मतिथि अपडेट के लिए जरूरी दस्तावेजों की नई सूची जारी Bihar railway news : बिहार के इस जंक्शन पर 45 दिनों का मेगा ब्लॉक, पटना आने - जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 21 तारीख तक रद्द, कई रेलगाड़ी का रूट बदला,जानें.... Bihar Bhumi: सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर बिहार सरकार सख्त, 30 साल पुराना कब्जा भी नहीं होगा मान्य BPSC TRE 4 Vacancy : बिहार में चौथे चरण में 44 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, फरवरी अंत या मार्च में आ सकता है विज्ञापन Bihar Hospitals Notice : बिहार में 400 अस्पतालों पर कार्रवाई की तैयारी, BSPCB का नोटिस जारी; जानिए क्या है वजह
18-Jun-2024 08:31 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार के अऱरिया में उद्घाटन से पहले पुल के ढ़हने के बाद केंद्र सरकार ने बिहार की नीतीश सरकार को जिम्मेवार करार दिया है. केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है-हम इस पुल को नहीं बना रहे थे.
बता दें कि बिहार के अऱरिया में पूरी तरह से बनकर तैयार पुल आज उद्घाटन से पहले ही ढह गया. इसके बाद सरकार की खासी फजीहत हो रही है. सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इसके लिए केंद्र सरकार को जिम्मेवार बताया. अब केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की सफाई आयी है. नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा है “बिहार के अररिया में दुर्घटनाग्रस्त पुलिया का निर्माण केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय के अंतर्गत नहीं हुआ है. बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के अंतर्गत इसका काम चल रहा था.”
वैसे इस पुल का निर्माण बिहार सरकार के ग्रामीण विकास नहीं बल्कि ग्रामीण कार्य मंत्रालय ने कराया था. लेकिन पुल उद्घाटन के पहले ही ढ़ह गया. मंगलवार की दोपहर अररिया के सिकटी प्रखंड क्षेत्र में बकरा नदी के पड़रिया घाट पर बने पुल के दो पिलर ध्वस्त हो गये, वहीं एक धंस गया. इसके बाद पुल ध्वस्त हो गया.
12 करोड़ की लागत से बनकर तैयार था पुल
अररिया में जो पुल धंसा है, उसका निर्माण पूरा हो गया था. एप्रोच रोड नहीं बनने के कारण पुल पर आवागमन शुरू नहीं हुआ था. बरसाती नदी बकरा में आज पानी आया और पुल ताश के पत्ते की तरह भरभरा कर गिर पड़ा. पुल गिरने का वीडियो वायरल है. इसके बाद सरकार की भारी फजीहत हो रही है.
ग्रामीण कार्य विभाग का कारनामा
बता दें कि बकरा नदी पर बने इस पुल का निर्माण तीन चरणों में हुआ था. पहले और दूसरे चरण का काम बिहार सरकरा के पुल निर्माण निगम ने किया था. पुल निर्माण निगम ने आठ पाया का निर्माण किया था. तीसरे चरण का काम ग्रामीण कार्य विभाग ने अपने जिम्मे ले लिया था. ग्रामीण कार्य विभाग की ओऱ से आठ करोड़ की लागत से आठ पाया का निर्माण हुआ था. पहले और दूसरे चरण में बने सभी आठ पाया सुरक्षित है. लेकिन जिन पायों का निर्माण ग्रामीण कार्य विभाग ने कराया था, वे ढ़ह गये.
कार्रवाई का एलान करने में लगी सरकार
अररिया में पुल ढहने के बाद फजीहत झेल रही नीतीश सरकार ने तत्कालीन कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता और कनीय अभियंता को निलंबित करने का एलान किया है. सरकार ने कहा है कि जांच के लिए पटना से टीम भेजी जा रही है. जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी. पुल बनाने वाले ठेकेदार पर भी गाज गिर सकती है.