Bihar News : अब नहीं होगा इंतजार! बिहार में शिकायतों पर 72 घंटे में एक्शन, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देश Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित? Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षक नियुक्ति में बदलाव, अब तीन की जगह इतने जिलों का होगा विकल्प; हट जाएगा यह सिस्टम Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा
13-Dec-2019 09:06 PM
By K K Singh
ARA : इस वक़्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है आरा से जहां पैक्स चुनाव में बैलेट बॉक्स की लूट हुई है. दो वोटिंग बॉक्स लेकर लूटकर बदमाश फरार हुए. प्रत्याशी चुनाव रद्द कराने की मांग कर रहे हैं. पुलिस ने लूटा हुआ एक बक्सा बरामद किया है. दूसरे बक्से की तलाश जारी है.
घटना भोजपुर जिले के बहोरणपुर आउट पोस्ट की है. जहां दामोदरपुर गांव हुए पैक्स चुनाव के दो बैलेट बॉक्स बदमाश लूटकर फरार हो गए. मिली जानकारी के मुताबिक सुरक्षा व्यवस्था में सेंध लगाते हुए बदमाश दो-दो वोटिंग बॉक्स लेकर भाग गए. बताया जा रहा है कि प्रत्याशी हंगामा कर रहे हैं. भारी संख्या में उनके समर्थक घटनास्थल पर मौजूद हैं. चुनाव को कैंसिल करने की मांग हो रही है.
स्थानीय प्रशासन के मुताबिक पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए एक बैलेट बॉक्स को बरामद कर लिया है. दूसरे बॉक्स की तलाश जारी है. वहीं, दूसरी और प्रत्याशियों का कहना है कि चुनाव को रद्द कर दिया जाये. चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश की गई है.