ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: सीमेंट गोदाम में चल रहा था कालाबाजारी का खेल: 36 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद, सील हुआ गोदाम Bihar News : बिहार नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज: 8 निकायों में आम चुनाव, 26 वार्डों में उपचुनाव, 13 मई को आएगी अंतिम वोटर लिस्ट BIHAR NEWS : दो साल के मासूम की गला दबाकर हत्या, पड़ोसी महिला ने बोरे में छिपाया शव; गांव में भारी पुलिस बल तैनात CM Nitish Samriddhi Yatra: बेगूसराय-शेखपुरा को 480 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का तोहफा, तीसरे चरण का आज आखिरी दिन Bihar Electronic City: पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल की इलेक्ट्रॉनिक सिटी, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह

अभी-अभी : भोजपुर में दबंगों ने घर में घुसकर की मारपीट, धारदार हथियार से बोला हमला, 10 लोग जख्मी

08-Aug-2019 09:44 PM

By 7

ARA : बिहार में बढ़ते अपराध पर नकेल कसना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती साबित हो रही है. इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है आरा (भोजपुर) से जहां एक परिवार के ऊपर दबंगों का कहर जमकर टूटा है. दबंगों ने घर में घुसकर लाठी, डंडों और धारदार हथियार से जमकर वार किया है. इस घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. पूरी वारदात जिले के गड़हनी थाना इलाके की है. जहां बगवां गांव में बेखौफ दबंगों ने घर में घुसकर एक परिवार की जमकर पिटाई की है. बताया जा रहा है कि बदमाशों ने महिलाओं को भी पीटा है. मिली जानकारी के मुताबिक घर के बाहर बैठने को लेकर मामूली सा विवाद हुआ था. जो, देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गया. दबंगों ने इस मामूली से विवाद के कारण महिलाओं और पुरुषों को लाठी, डंडे और फरसा से जमकर पीटा है. तीन महिला समेत 10 लोग गंभीर रूप से जख्मी बताये जा रहे हैं. घायल लोगों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. आरा से के के सिंह की रिपोर्ट