ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : पटना में चिकन पॉक्स का प्रकोप, एक हफ्ते में 50 लोग संक्रमित; स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में कैंप Bihar News: सीमेंट गोदाम में चल रहा था कालाबाजारी का खेल: 36 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद, सील हुआ गोदाम Bihar News : बिहार नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज: 8 निकायों में आम चुनाव, 26 वार्डों में उपचुनाव, 13 मई को आएगी अंतिम वोटर लिस्ट BIHAR NEWS : दो साल के मासूम की गला दबाकर हत्या, पड़ोसी महिला ने बोरे में छिपाया शव; गांव में भारी पुलिस बल तैनात CM Nitish Samriddhi Yatra: बेगूसराय-शेखपुरा को 480 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का तोहफा, तीसरे चरण का आज आखिरी दिन Bihar Electronic City: पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल की इलेक्ट्रॉनिक सिटी, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम

अपराधियों का तांडव, दिनदहाड़ें लूट लिया 2 करोड़ का सोना, नगदी भी लेकर हुए फरार

24-Nov-2022 12:48 PM

PATNA : बिहार की राजधानी पटना में अपराधियों ने अब एक सोना दूकान में धावा बोला है। अपराधियों ने यहां हथियार के बल पर दो किलो सोना और दो लाख रुपये नकदी लूट लिया है। इसके बाद वो फायरिंग करते हुए भाग निकलें हैं। यह घटना बिहटा के कन्हौली बाजार की है। जहां गुरुवार सुबह दुकान खोल रहे आभूषण व्‍यवसायी जितेंद्र गुप्‍ता से हथियारबंद अपराधियों ने लूट - पाट किया है। 


बताया जा रहा है कि, बिहटा के कन्‍हौली बाजार निवासी जितेंद्र गुप्‍ता की गुप्‍ता ज्‍वेलर्स नामक आभूषण दुकान है। वह आज सुबह करीब साढ़े नौ बजे दुकान खोलने पहुंचे थे। तभी वहां पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों द्वारा पिस्‍टल सटाकर पास में रखें नजदी रुपए की थैले को लूट लिया गया। इस दौरान  जितेंद्र गुप्‍ता ने जब विरोध जाताना चाहा तो जान से मारने की धमकी दी। हालांकि, दूकानदार ने फिर भी थोड़ा शोर गुल किया तो आस- पास के कई लोगों की भीड़ भी जुट गई, लेकिन अपराधियों के हाथों में पिस्‍टल देख किसी की आगे बढ़ने की हिम्‍मत नहीं हुई। इस बीच अपराधी आराम से फरार हो गए। जिसके बाद इसकी सुचना पुलिस को दी गई।


इधर, इस घटना से व्‍यवसायी समेत आसपास के लोग काफी आक्रोशित हो गए। पुलिस की विफलता का आरोप लगाते हुए उनलोगों ने दुकान के सामने ही बिहटा-नेउरा मुख्‍य मार्ग को जाम कर दिया है। टायर जलाकर वे हंगामा कर रहे हैं। इधर घटना की सूचना मिलते ही बिहटा और नेउरा पुलिस ने क्षेत्र में नाकेबंदी की लेकिन अपराधी पकड़ में नहीं आए हैं।