RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार Income Tax Rules 2026 : 1 अप्रैल से बदल जाएंगे इनकम टैक्स के नियम! HRA, बच्चों के भत्ते और गिफ्ट पर बड़ा अपडेट, सैलरी वालों को जानना जरूरी बिहार में शराबबंदी का सच: जहरीली शराब पीने से युवक की हालत गंभीर, अब उठ रहा यह सवाल 'मॉडल' पर महाभारत ! भाजपा की भद्द पिटवाने के बाद बैकफुट पर प्रवक्ता, विवाद बढ़ने और JDU से करारा जवाब मिलने के बाद पोस्ट किया डिलीट... दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह
22-Jul-2021 09:30 PM
By neeraj kumar
SAHARSA: बाइक सवार दो युवकों को बेख़ौफ़ अपराधियों ने गोली मार दी। पैर में गोली लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। एक को सदर अस्पताल तो दूसरे युवक का निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। घटना सदर थाना क्षेत्र के कहरा कुटी की है। पुलिस पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
घटना सदर थाना क्षेत्र के कहरा कुटी के पास की है जहां बरियाही से अपने एक अन्य साथी के साथ त्रिलोक यादव दूसरी जगह जाने के क्रम में कहरा कुटी के पास रूका था तभी उस वक्त अपराधियों ने दोनों को गोली मार दी। गोली दोनों बाइक सवार के पैर में जा लगी। जिसे स्थानीय लोगों के मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
पीड़ित त्रिलोक यादव ने बताया कि वह अपने साथी अजय कुमार के साथ संबंधी के घर जा रहे थे तभी बाइक कहरा कुटी पर उन्होंने रोका। जहां कुछ लोग आपस में लड़ रहे थे। तभी इसी दौरान रहुआ निवासी प्रिंस यादव ने गोली चला दी जो दोनों बाइक सवार के पैर में जा लगी जिससे दोनों गंभीर से घायल हो गया। जिन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। वही दूसरे साथी अजय कुमार को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
परिजनों ने बताया कि दोनों युवक प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहा था। एक दारोगा की तैयारी कर रहा था तो दूसरा बिहार पुलिस की।घटना की सूचना के बाद सदर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। सदर थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी निशिकांत भारती ने बताया कि गोली मारने की सूचना मिलने के बाद वे घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। अस्पताल में जाकर घायलों से भी पूछताछ की गयी। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।