ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेट बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट

Home / news / अपनी नई पार्टी का जल्द एलान कर सकते हैं प्रशांत किशोर! इन सीटों...

अपनी नई पार्टी का जल्द एलान कर सकते हैं प्रशांत किशोर! इन सीटों से चुनाव लड़ने की है तैयारी

30-Aug-2023 01:26 PM

By First Bihar

PATNA: राजनीतिक रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर के जन सुराज यात्रा का एक साल पूरा होने जा रहा है। पिछले दो अक्टूबर को प्रशांत किशोर ने पश्चिम चंपारण से अपनी पदयात्रा की शुरुआत की थी। पीके की पदयात्रा को करीब एक साल पूरे होने जा रहे हैं। सियासी गलियारे में इस बात की चर्चा है कि आने वाले 2 अक्टूबर को सीतामढ़ी में पीके अपनी नई पार्टी के नाम का एलान कर सकते हैं।


दरअसल, बिहार में सियासी जमीन तलाश कर रहे प्रशांत किशोर अपनी जन सुराज पदयात्रा के दौरान विभिन्न जिलों के पंचायतों का दौरा कर रहे हैं इस दौरान वे केंद्र और राज्य सरकार की नाकामी को आम जनता के सामने बता रहे हैं। दो अक्टूबर को सीतामढ़ी में प्रशांत किशोर के पदयात्रा का पहला चरण समाप्त होने जा रहा है। पीके की यात्रा अभी मुजफ्फरपुर में है, जो दरभंगा और मधुबनी होते हुए सीतामढ़ी तक जाएगी।


सियासी गलियारे में चर्चा है कि पदयात्रा के दौरान सीतामढ़ी पहुंचने पर 2 अक्टूबर को प्रशांत किशोर अपनी पार्टी के नाम का एलान कर सकते हैं। उनकी पार्टी का नाम जन सुराज हो सकता है। प्रशांत किशोर की की नजर उत्तर बिहार की 20 लोकसभा सीटों पर है। पीके की नई पार्टी मोतिहारी, बेतिया, गोपालगंज, वाल्मिकीनगर, सीवान, सारण, महाराजगंज, शिवहर, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, उजियारपुर और मुजफ्फरपुर लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है।