Bihar News: सीमेंट गोदाम में चल रहा था कालाबाजारी का खेल: 36 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद, सील हुआ गोदाम Bihar News : बिहार नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज: 8 निकायों में आम चुनाव, 26 वार्डों में उपचुनाव, 13 मई को आएगी अंतिम वोटर लिस्ट BIHAR NEWS : दो साल के मासूम की गला दबाकर हत्या, पड़ोसी महिला ने बोरे में छिपाया शव; गांव में भारी पुलिस बल तैनात CM Nitish Samriddhi Yatra: बेगूसराय-शेखपुरा को 480 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का तोहफा, तीसरे चरण का आज आखिरी दिन Bihar Electronic City: पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल की इलेक्ट्रॉनिक सिटी, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह
22-Mar-2021 09:01 PM
By SAURABH KUMAR
SITAMARHI: अपहरण के 6 दिन बाद युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। फिरौती को लेकर 18 साल के युवक का अपहरण 16 मार्च को किया गया था। जिसके बाद उसकी हत्या कर शव को पोखर के पास दफना दिया गया। इस मामले में 10 अपहर्ताओं को गिरफ्तार किया गया था जिसकी निशानदेही पर शव को बरामद किया गया। घटना पुनौरा थाना क्षेत्र के पड़री गांव का है। युवक का शव मिलने से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि 16 मार्च को पड़री गांव से रामदेव राय के पुत्र राहुल कुमार के अपहरण के बाद अपराधियों ने उसकी हत्या कर दी। राहुल की हत्या के बाद भी उसके पिता से मोबाइल पर 10 लाख रुपये की फिरौती अपहर्ताओं द्वारा मांगी जा रही थी। इस बात का खुलासा तब हुआ जब पुलिस की गिरफ्त में आए अपराधियों से पूछताछ की गई। राहुल रामदेव राय का इकलौता पुत्र था। बताया जाता है कि रामदेव नेपाल सहित बंगाल के दुर्गापुर प्लांट में ठेकेदारी का काम करते है। पिछले साल लॉकडाउन के दौरान वे अपने घर आए थे जहां फिलहाल रह रहे थे। तभी 16 मार्च 2021 को फिरौती को लेकर अपराधियों ने रामदेव राय के 18 वर्षीय पुत्र राहुल का अपहरण कर लिया और उसकी हत्या कर शव को फेंक दिया। राहुल का शव आज परसौनी थाना क्षेत्र के मदनपुर बाजार स्थित एक पोखर के पास से सड़े गले अवस्था में मिला। परसौनी पुलिस एवं पुनौरा ओपी पुलिस ने बरामद किया है शव को कब्जे में ले लिया है। अपराधियो ने कई फिट गढ्ढा खोदकर शव को छुपा दिया था।
अपहरणकर्ता ने मोबाइल से उसके पिता से दस लाख की फिरौती की मांग की थी।जिसपर रामदेव ने पुनौरा ओपी में मामले को दर्ज कराया था।अपहरणकर्ता द्वारा फिरौती के लिए उपयोग की मोबाइल को पुलिस ने सर्विलांस के आधार पर दो दिन पूर्व परसौनी एवं पुनौरा ओपी पुलिस ने परसौनी थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव में छापेमारी कर उमेश महतो,नवल सहनी एवं कुंदन सहनी सहित करीब दस लोगो को गिरफ्तार कर थाना के ले आई जहाँ पुलिसिया पूछताछ पर कुंदन ने राहुल का हत्या कर शव को छुपाने की जानकारी दी।जिसपर परसौनी पुलिस व पुनौरा पुलिस ने कुंदन के निशानदेही पर सोमवार की शाम को मदनपुर पोखर के समीप से करीब पांच फीट खोदे गए गढ्ढा से राहुल के शव को बरामद किया है।थाना अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता ने कहा कि शव को देखने से प्रतीत होता है कि उसका गला दबाकर हत्या की गई है।थाना अध्यक्ष ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।रिपोर्ट आने के बाद उसकी कैसे हत्या की गई है खुलासा हो पायेगा।मौके पर सीओ राहुल कुमार,परसौनी पुलिस,पुनौरा ओपी पुलिस के अलावा सीतामढ़ी पुलिस,टेक्निकल सेल्स पुलिस,बथनाहा पुलिस की टीम मौजूद थी।