पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत Instagram पर चैटिंग अब और भी मज़ेदार! AI Voice Effects से बदलें अपनी आवाज़, लेकिन जानें इसका बड़ा सच PAN Card : इस दिन से बदल जाएगा PAN Card बनवाने का तरीका; जानिए क्या होगा बदलाव; आप भी करें अप्लाई राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट रोहतास में भीषण डकैती: 9 हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाया, कैश और गहने लूटे
30-Sep-2019 05:30 PM
PATNA : बिहार में आपदा के बीच राहत को लेकर सियासत शुरू हो गई है। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद रविवार की शाम पटना पहुंचे थे और आज उन्होंने पटना के जलजमाव वाले इलाकों का दौरा किया। आपदा से प्रभावित लोगों से मुलाकात के बाद केंद्रीय मंत्री और पटना साहिब के सांसद ने यह दावा किया कि उनकी पहल पर फरक्का बराज के सभी गेट खोले गए। इतना ही नहीं एनडीआरएफ से लेकर वायु सेना के चॉपर मुहैया कराने तक के लिए उन्होंने पहल की।
हालांकि रविशंकर प्रसाद के इस दावे के पहले ही नीतीश कुमार की तरफ से यह बताया जा चुका है कि प्रधानमंत्री कार्यालय के पहल पर फरक्का बराज के सभी गेट खोले गए। अगर फरक्का बराज के गेट नहीं खोले जाते तो बिहार भीषण बाढ़ की चपेट में होता। आपको बता दें कि सीएम नीतीश ने फरक्का बराज का गेट खोलने के लिए पहले जल शक्ति मंत्रालय से संपर्क किया था लेकिन जब सुनवाई नहीं हुई तो उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय से संपर्क साधा। पीएम नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे पर थे लिहाजा पीएम के प्रधान सचिव से नीतीश कुमार की बातचीत हुई। जिसके बाद फरक्का बराज का गेट खोला गया। बिहार में बिगड़ते हालात को देखते हुए नीतीश कुमार ने रविवार को भी केंद्र सरकार के पास का त्राहिमाम संदेश भेजा था जिसके बाद केंद्र की तरफ से वायु सेना के दो हेलीकॉप्टर राहत के लिए भेजे गए।
राहत में क्रेडिट को लेकर रविशंकर प्रसाद नीतीश कुमार के सामने आ खड़े हुए हैं। ऐसे में विपक्ष को चुटकी लेने का मौका मिल गया है। आरजेडी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने रविशंकर प्रसाद और नीतीश कुमार के दावों के बीच यह सवाल खड़ा किया है कि फरक्का बराज का गेट किसके कहने पर खोला गया। जाहिर है बिहार फिलहाल आपदा का सामना कर रहा है लेकिन जैसे-जैसे यह संकट टलेगा सियासत वैसे-वैसे ऊपर आएगी।