ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: फर्जी DGP बन टेंडर दिलाने का झांसा देकर ठगे थे 40 लाख, पुलिस की गिरफ्त में आया जालसाज महेश मुखिया Bihar Crime News: फर्जी DGP बन टेंडर दिलाने का झांसा देकर ठगे थे 40 लाख, पुलिस की गिरफ्त में आया जालसाज महेश मुखिया Bihar Politics: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज फिर से पहुंच रहे पटना, क्या है कार्यक्रम? Bihar Politics: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज फिर से पहुंच रहे पटना, क्या है कार्यक्रम? Bihar Crime News: बिहार में देर रात डकैतों का उत्पात, हथियार के बल पर की लाखों की लूटपाट; बमबाजी के थर्राया इलाका Bihar Bhumi: बिहार के जमीन मालिकों को बड़ी राहत, ई-नापी और दाखिल-खारिज के लिए समय सीमा तय Bihar Bhumi: बिहार के जमीन मालिकों को बड़ी राहत, ई-नापी और दाखिल-खारिज के लिए समय सीमा तय PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए नई गाइडलाइन जारी, प्रचार और मतदान में सख्ती PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए नई गाइडलाइन जारी, प्रचार और मतदान में सख्ती Traffic Challan: ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले हो जाएं सावधान! बिहार में दो महीने में कटा 90 करोड़ से अधिक का चालान, 138 स्थानों पर लगाए जाएंगे कैमरे

Anupam Kher: नोट पर बापू की जगह अनुपम खेर की तस्वीर, 1.30 करोड़ की फेक करेंसी देकर ठग लिया दो किलो सोना

Anupam Kher: नोट पर बापू की जगह अनुपम खेर की तस्वीर, 1.30 करोड़ की फेक करेंसी देकर ठग लिया दो किलो सोना

30-Sep-2024 04:46 PM

By First Bihar

DESK: गुजरात के अहमदाबाद में एक बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। यहां जालसाजों ने एक कारोबारी को 1.30 करोड़ का नकली नोट देकर दो किलो सोना ठग लिया और मौके से फरार हो गए। कारोबारी को इस बात की भनक तब लगी जब उसने नोटों के बंडल को खोलकर देखा। नोट पर बापू की जगह अनुपम खेर की तस्वीर लगी थी।


दरअसल, करोडों का सोना खरीदने के लिए जालसाजों ने फर्जी कंपनी बनाई और कारोबारी को झांसे में ले लिया। कारोबारी मेहुल ठक्कर के पास बीते 23 सितबर को लक्ष्मी ज्वेलर्स का फोन आया। दो किलो सौ ग्राम सोना खरीदने की बात कहते हुए उसका दाम पूछा गया। 1.60 करोड़ रुपए में डील फाइनल हो गई।


अगले दिन 24 सितंबर को लक्ष्मी ज्वेलर्स के मैनेजर ने मेहुल ठक्कर के पास फिर से फोन किया और कहा कि पार्टी को तुरंत सोना चाहिए लेकिन आरटीजीएस काम नहीं कर रहा है। ऐसे में सोने के एवज में वह सिक्योरिटी मनी देंगे और दूसरे दिन आरटीजीएस के जरिए पैसे भेज दिए जाएंगे। सोना खरीदने वाले ने एक आंगड़िया फर्म का पता बताया और कहा कि वहीं पर लेनदेन होगा।


जिसके बाद स्वर्ण कारोबारी ने अपने स्टाफ को दो किलो सौ ग्राम सोना के साथ उक्त पते पर भेज दिया, जहां तीन लोग मौजूद थे। तीनों ने 1.30 करोड़ रुपए के नोट सिक्योरिटी मनी के रूप मे दिया और उसके बदले सोना देने को कहा और बाकी के 30 लाख रुपए दूसरे ऑफिस से लाकर देने की बात कही। इसके बाद तीनों जालसाज सोना लेकर चले गए।


जब कारोबारी के स्टाफ ने नोट का बंडल खोलकर चेक किया तो वह दंग रह गया। नोट पर महात्मा गांधी की जगह एक्टर अनुपम खेर की तस्वीर लगी हुई थी। इसके बाद स्टाफ के होश उड़ गए और उसने तुरंत इसकी जानकारी कारोबारी को दी। मौके पर पहुंचे कारोबारी ने जब आसपास के लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि यहां इस तरह का कोई फर्म नहीं है, दो दिन पहले ही उसे शुरू किया गया था।


कारोबारी को पता चल चुका था कि उसको ठगी का शिकार बनाया गया है। कारोबारी मेहुल ठक्कर ने तुरंत नवरंगपुरा पुलिस थाने को घटना की जानकारी दी। जालसाजों की पहचान के लिए पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाल रही है। उधर, नकली नोट पर अपनी फोटो की जानकारी मिलने के बाद अनुपम खेर भी हैरान हैं और एक्स पर इसको लेकर पोस्ट किया है।