RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार Income Tax Rules 2026 : 1 अप्रैल से बदल जाएंगे इनकम टैक्स के नियम! HRA, बच्चों के भत्ते और गिफ्ट पर बड़ा अपडेट, सैलरी वालों को जानना जरूरी बिहार में शराबबंदी का सच: जहरीली शराब पीने से युवक की हालत गंभीर, अब उठ रहा यह सवाल 'मॉडल' पर महाभारत ! भाजपा की भद्द पिटवाने के बाद बैकफुट पर प्रवक्ता, विवाद बढ़ने और JDU से करारा जवाब मिलने के बाद पोस्ट किया डिलीट... दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह
27-May-2024 02:17 PM
By RITESH HUNNY
SAHARSA: बिहार में रफ्तार का कहर जारी है। तेज रफ्तार में इन दिनों लोग गाड़ी चला रहे हैं और हादसे के शिकार हो रहे हैं। उनकी इस गलती की सजा दूसरे को भुगतना पड़ रहा है। मधुबनी में रविवार को एक बेलगाम ट्रक ने साइकिल सवार दो छात्रा को रौंद दिया जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी। वही मोतिहारी में आज अनियंत्रित बस ने साइकिल सवार छात्र को अपनी चपेट में ले लिया जिससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गयी। अब सहरसा में भी इसी तरह की घटना सामने आई है।
जहां तेज रफ्तार से जा रही ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गयी और साइकिल सवार छात्र को रौंद दिया। इस हादसे में छात्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद अफरा-तफरी मच गयी। बताया जाता है कि सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के सिटानाबाद मरौना टोला की है। जहां मिट्टी लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने एक 16 वर्षीय साईकिल सवार छात्र को रौंद दिया।
हादसे के बाद जबतक छात्र को अस्पताल ले जाया गया तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। इधर छात्र की मौत के बाद पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक छात्र का नाम सतीश कुमार बताया जाता है, घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि छात्र अपनी साईकिल से घर से बाजार की तरफ जा रहा था। इसी दौरान मिट्टी लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने छात्र को रौंद दिया जिससे छात्र की मौत हो गई।
घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। इधर छात्र की मौत से परिवार वालो का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने ट्रैक्टर को जप्त कर लिया है और मृतक छात्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज छानबीन में जुट गई है।