जज्बे को सलाम: अस्पताल से सीधे परीक्षा केंद्र पहुंची इंटर की छात्रा, मां बनने के कुछ ही घंटों बाद दिया एग्जाम मुंगेर में जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दौरान हंगामा, दो पक्षों के बीच मारपीट Bihar News: ग्रामीण कार्य विभाग ने 60 से अधिक ठेकेदारों को किया ब्लैकलिस्ट/सस्पेंड, फर्जी कागजात लगाकर ठेका लेने समेत कई गंभीर आरोप BIHAR: बारात से लौट रहे दो दोस्तों की सड़क हादसे में मौत, इलाके में पसरा मातम Bihar News: पटना में खुलने जा रहे इतने सीएनजी स्टेशन, जल्द दूर होगी लोगों की बड़ी परेशानी Bihar News: पटना में खुलने जा रहे इतने सीएनजी स्टेशन, जल्द दूर होगी लोगों की बड़ी परेशानी Revenue Department : सभी CO को सोमवार को हर हाल में ड्यूटी पर रहना होगा, गायब रहे तो एक्शन तय; प्रधान सचिव करेंगे निगरानी Pappu Yadav Arrest: 31साल पुराने मामले में अरेस्ट होने के बाद कोर्ट में पेश हुए निर्दलीय सांसद पप्पू यादव, जानिए क्या रहा न्यायालय का फैसला ‘पप्पू यादव का रहा है कलंकित इतिहास, लफुआगिरी से उन्हें फुर्सत नहीं’, गिरफ्तारी पर बोले JDU नेता श्याम रजक ‘पप्पू यादव का रहा है कलंकित इतिहास, लफुआगिरी से उन्हें फुर्सत नहीं’, गिरफ्तारी पर बोले JDU नेता श्याम रजक
15-Jul-2024 10:00 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों को मुफ्त राशन की घोषणा की थी लेकिन डीलरों की मनमानी के कारण गरीबों को तीन महीने से राशन नहीं मिल रहा है। राशन कार्ड धारियों के अंगूठे का निशान भी ले लिया गया लेकिन इसके बावजूद उन्हें खाने को राशन नहीं मिला। अब राशन कार्ड धारी रोज डीलरों के दुकान का चक्कर काटने को विवश है।
मामला बेगूसराय में वीरपुर प्रखंड के नौला पंचायत के गारा सहित कई गांवों का है। जहां डीलरों ने राशन कार्ड धारियों के अंगूठे का निशान ले लिया। लेकिन थंब इंप्रेशन लेने के बाद भी इन्हे तीन महीने से राशन नहीं मिला। राशन के लिए लोग जन वितरण प्रणाली की दुकान का चक्कर लगा रहे हैं। ऐसा कोई दिन नहीं होगा जब ये लोग डीलर के पास नहीं जाते होंगे। इन्हें देखते ही डीलर नौ दो ग्यारह हो जाता है।
नौला पंचायत के गारा में दर्जनों राशन कार्ड धारियों ने फर्स्ट बिहार को बताया कि डीलर रामेश्वर ठाकुर राशन के लिए तीन महीने से दौड़ा रहा है लेकिन राशन नहीं दिया जा रहा है। राशन मांगने पर डीलर गाली गलौज और अभद्र व्यवहार करता है और केस में फंसाने तक की धमकी देता है। आपूर्ति पदाधिकारियों की मिलीभगत से यह सब खेल चल रहा है। गारा गांव की चंद्रकला देवी कहती है कि चार बार अंगूठे का निशान लिया लेकिन राशन एक बार भी नहीं दिया।
डीलर रामेश्वर ठाकुर के यहां राशन के लिए जाते हैं वे हमेशा राशन की दुकान बंद ही रखता है। चंद्रकला का आरोप है कि मिट्टी मिलाकर घटिया राशन वितरण किया जाता है। इसके अलावे उसी गांव की रूपा देवी, क्रांति देवी, फुलिया देवी ,शिवकुमारी देवी,अवध किशोर दास समेत कई राशन कार्ड धारियों का भी यही कहना है। इन्हें आशंका है की कही डीलर राशन घोटाला तो नहीं कर रहा है। बता दें कि रामेश्वर ठाकुर का पूर्व में भी राशन वितरण में धांधली व गड़बड़ी के कारण दुकान का लाइसेंस रद्द हुआ था। वहीं इस संबंध में पूछने पर प्रभारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सोनाली सिंह ने कहा कि मामले की छानबीन कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
