Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह बिहार में अपराधियों का तांडव: घर में घुसकर महिला को मौत के घाट उतारा, पति ने भागकर बचाई जान Bihar News: दहेज की भेंट चढ़ी बिहार की एक और बेटी, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, पति गिरफ्तार BIHAR NEWS : बिहार में 5 करोड़पति बाबू का भ्रष्टाचार या महाघोटाला! इंजीनियर से अफसर तक—करोड़ों की संपत्ति, छापों में नोट गिनती मशीनें भी हुई फेल BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव
17-Sep-2020 03:58 PM
By saif ali
MUNGER : आनन्द मोहन की रिहाई के लिए एनसीपी द्वारा आज मुंगेर में मौन जुलूस निकाला गया. एनसीपी श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रताप सिंह उर्फ विक्टर के नेतृत्व में शहीद स्मारक से एक मौन जुलूस निकाल कर जिला पदाधिकारी कार्यालय तक पहुंचा जहां एक शिष्टमंडल द्वारा राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिला पदाधिकारी को सौंपा गया.
प्रदेश अध्यक्ष संजय केशरी ने कहा कि शेर-ए-बिहार आनन्द मोहन सिंह को सत्तापक्ष एवं विपक्ष द्वारा साजिशन गोपालगंज के डीएम जी. कृष्णैया हत्याकांड में मुख्य अभियुक्त बनाकर जेल में सड़ाने का काम किया जा रहा है. उपाध्यक्ष प्रताप सिंह ने कहा कि आनन्द मोहन के साथ हो रहे सुशासन सम्पोषित इस खिलवाड़ से क्षत्रिय समाज के साथ-साथ पूरा बिहार आक्रोशित हैं, जिसका चुनाव में खामियाजा सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों को चुकाना पड़ेगा. क्योंकि दोनों ने बारी-बारी से आनन्द मोहन को छलने का काम किया है. उन्होंने आगे कहा कि आनन्द मोहन की रिहाई के लिए एनसीपी उग्र आंदोलन करने जा रही है.
मौन जुलूस में महिला अध्यक्ष शीला सिन्हा, आजाद शर्मा, विशाल राज, अजय प्रसाद सिंह, राणा राहुल सिंह, मुकेश कुमार, सूरज कुमार मंडल, अजीत कुमार, मोनू सिन्हा, नीरज कुमार, मिथुन, दीपक, सतीश, अजय सिन्हा, धीरज साह, साजन कुमार एवं अखिलेश्वर गुप्ता सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे.