Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह बिहार में अपराधियों का तांडव: घर में घुसकर महिला को मौत के घाट उतारा, पति ने भागकर बचाई जान Bihar News: दहेज की भेंट चढ़ी बिहार की एक और बेटी, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, पति गिरफ्तार BIHAR NEWS : बिहार में 5 करोड़पति बाबू का भ्रष्टाचार या महाघोटाला! इंजीनियर से अफसर तक—करोड़ों की संपत्ति, छापों में नोट गिनती मशीनें भी हुई फेल BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव
20-Sep-2020 07:39 AM
By PANKAJ KUMAR
GAYA: महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने लौंगी भुईयां के सपनों को साकार किया हैं. गया में महिंद्रा एजेंसी के द्वारा लौंगी भुईयां को ट्रैक्टर दी गई. ट्रैक्टर मिलने से खुश लौंगी भुईया ने कहा कि अब वह खेती करेंगे. कल आनंद महिंद्रा ने कहा था कि उनको ट्रैक्टर देना मेरा सौभाग्य होगा. मुझे लगता है कि उनकी नहर ताज या पिरामिडों के समान प्रभावशाली है. उनका मेरा महिंद्रा ट्रैक्टर का उपयोग करना मेरे लिए सम्मान की बात माना जाएगा.
प्रभावित हैं महिंद्रा
गया जिले बांकेबाजार कोठीलवा गांव के रहने वाले लौंगी भुईयां के मेहनत से महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा काफी उनसे प्रभावित हैं. उनकी कई खबर को अपने ट्विटर पर शेयर किया हैं. लौंगी भुईयां ने 30 साल तक अकेले पहाड़ काटकर जमीन तक 5 किलोमीटर लंबी नहर बनाकर कर मिसाल कायम की है. पानी के अभाव में वह खेती नहीं कर पाते थे. जिसके कारण उसने यह बड़ा फैसला किया. आज इस नहर से गांव के कई सैकड़ों खेती कर रहे हैं. उनके बनाई गई नहर से पानी अब आसानी से पहुंच जा रहा है.
परिवार के लोग करते थे मना
भुईयां के इस काम के जुनून को देख पत्नी, बहु और बेटा सभी लोग मना करते थे कि बिना मजदूरी वाला काम क्यों कर रहे हैं तो गांव के कुछ लोग उनको पागल समझे थे. इस बीच उनका पैर भी टूट गया. इलाज के बाद ठीक हुए थे तो फिर से अपने मिशन में लग गए. भुईयां अपने जीवन का महत्वपूर्व वक्त नहर बनाने में बित गया. उनको अफसोस है कि आजतक वह अपना घर नहीं बना पाए. अगर वह नहर नहीं बनाते तो वह काम कर अपना घर बना लेते थे. उनका सपना था कि उनका ट्रैक्टर हो. जिससे अब वह खेती कर सके. जो अब आंनद महिंद्रा साकार कर दिया है.