Bihar Governor : बिहार के नए राज्यपाल बने सैयद अता हसनैन, जानिए सैन्य अधिकारी से लेकर गवर्नर बनने तक का सफर बिहार को मिला नया राज्यपाल, सैयद अता हसनैन की नियुक्ति, आरिफ़ मोहम्मद ख़ान की छुट्टी राज्यपालों का बड़ा फेरबदल: नंद किशोर यादव नागालैंड के गवर्नर, सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह
20-May-2020 08:54 AM
DESK : अम्फान महाचक्रवात की वजह से ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गय़ा है। बंगाल की खाड़ी से उठ रहे चक्रवात ने रफ्तार पकड़ ली है। यह 200 किमी की रफ्तार से अपने केंद्र से आगे बढ़ रहा है। इस चक्रवात के कारण ओडिशा से चलने वाली सभी श्रमिक स्पेशल ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। इसी कड़ी में रेलवे ने हावड़ा से दिल्ली रूट पर चलने वाली एक एसी स्पेशल को भी कैंसिल कर दिया है.

पूर्व रेलवे ने लेटर जारी कर हावड़ा-दिल्ली रुट पर एसी स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन कैंसिल कर दिया है। ट्रेन नंबर 02301 हावड़ा-दिल्ली एसी एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन को कैंसिल किया गया है। ये ट्रेन आज हावड़ा से खुलने वाली थी। जबकि दूसरी 02302 नयी दिल्ली-हावड़ा एसी एक्सप्रेस ट्रेन जो 21 मई को नयी दिल्ली से खुलने वाली थी उसे रद्द कर दिया गया है।
इससे पहले भी तूफान 'अम्फान' के खतरे को देखते हुए रेलवे ने भुवनेश्वर से दिल्ली और दिल्ली से भुवनेश्वर रूट पर चलने वाली स्पेशल ट्रेन के रूट में बदलाव किया गया था। दरअसल, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने चक्रवाती तूफान की गति और क्षमता को देखते हुए केन्द्र सरकार से अनुरोध किया था कि वह चक्रवात 'अम्फान' के रास्ते से होकर गुजरने वाली सभी श्रमिक स्पेशल ट्रेनों को अस्थाई रूप से स्थगित कर दे। पिछले दिनों 4 दिनों तक के लिए भुवनेश्वर-नई दिल्ली-भुवनेश्वर एसी स्पेशल ट्रेन का रूट बदल दिया गया था। यह ट्रेन 21 मई तक बदले हुए रूट पर चलेगी। वहीं भुवनेश्वर से आने वाली एसी स्पेशल ट्रेन 22 मई तक बदले हुए रूट से गुजरेगी।