सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन
05-Jul-2021 01:57 PM
PATNA : बिहार में आज सियासी पारा ऊपर चढ़ा हुआ है. एक तरफ राष्ट्रीय जनता दल का 25 वां स्थापना दिवस तो वहीं दूसरी तरफ रामविलास पासवान की जयंती को लेकर सियासत गर्म है. लेकिन इस बीच सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है. चिराग पासवान से बगावत कर अलग होने वाले चाचा पशुपति पारस को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने फोन किया है. फर्स्ट बिहार को पक्की जानकारी मिली है कि अमित शाह ने पशुपति पारस से फोन पर बात की है. माना जा रहा है कि पशुपति पारस को केंद्रीय कैबिनेट में जगह मिल सकती है.
जिस वक्त पशुपति पारस ने चिराग पासवान से बगावत की थी. उसी वक्त यह चर्चा थी कि उन्हें केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है और अब फर्स्ट बिहार के पास या एक्सक्लूसिव जानकारी है कि थोड़ी देर पहले अमित शाह ने पशुपति पारस से फोन पर बातचीत की है. अमित शाह का फोन पहले पशुपति पारस के दिल्ली स्थित आवास पर किया गया था. लेकिन बाद में पटना में बैठे पशुपति पारस ने उनसे बातचीत की. दोनों नेताओं के बीच क्या बातचीत हुई है, यह आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आ पाया है. लेकिन चर्चा यह है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में पारस के शामिल होने को अमित शाह ने कंफर्म कर दिया है.