ब्रेकिंग न्यूज़

दिनदहाड़े लूट से सनसनी, हथियार के बल पर ट्रांसपोर्टर से लाखों की लूट, CCTV में कैद वारदात नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग मोतिहारी में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, PHC का बड़ा बाबू 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार Bihar में शराबबंदी कानून को ठेंगा! शराब की बोतल और कट्टा लेकर नाचते दिखे बाराती, वीडियो वायरल ईद और बिहार दिवस को लेकर गांधी मैदान में तैयारियां तेज, 17 मार्च से आमलोगों की एंट्री बंद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का चौथा चरण, भागलपुर को मिली 441.32 करोड़ की योजनाओं की सौगात पटना के मसौढ़ी में मंदिर से करोड़ों की अष्टधातु मूर्तियां चोरी, 100 साल पुरानी प्रतिमाएं गायब Bihar LPG Crisis: गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई, कई अवैध सिलेंडर जब्त मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मिला राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, संजय झा ने शेयर की तस्वीर

Home / news / अब अमित शाह बोले- चिराग पासवान ने खुद गठबंधन से नाता तोड़ा, हम...

अब अमित शाह बोले- चिराग पासवान ने खुद गठबंधन से नाता तोड़ा, हम तो नीतीश को ही सीएम बनवायेंगे

17-Oct-2020 05:20 PM

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव में लोजपा के अलग लड़ने से बीजेपी  की बेचैनी बढ़ती जा रही है. अब अमित शाह ने कहा कि बिहार चुनाव में गठबंधन से अलग होने का फैसला चिराग पासवान ने खुद लिया था. अमित शाह ने कहा कि बीजेपी ने चिराग पासवान को समझाने की कोशिश की लेकिन चिराग नहीं माने.


चिराग पर बोले अमित शाह
एक टीवी चैनल से बात करते हुए अमित शाह ने कहा कि बिहार में अगर एनडीए एकसाथ चुनाव नहीं लड़ रहा है तो इसके लिए चिराग पासवान जिम्मेवार हैं. चिराग पासवान लगातार नीतीश कुमार पर बयान दे रहे थे. इससे बात बिगड़ी. बीजेपी ने चिराग को समझाने की कोशिश की लेकिन चिराग नहीं माने. इसके कारण ही बिहार में एनडीए का स्वरूप बदला.


हम तो नीतीश को ही सीएम बनायेगे
अमित शाह ने कहा कि बीजेपी बिहार में नीतीश कुमार को ही मुख्यमंत्री बनायेगी. चुनाव में चाहे बीजेपी को कितनी भी सीट आये मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही बनेंगे. अमित शाह ने दावा किया कि नीतीश ने बिहार में बहुत काम किया है. बिहार में जेडीयू-बीजेपी और उनका गठबंधन तीन-चौथाई सीटें जीतने जा रहा है.


चिराग पासवान से बेचैनी
कल से लेकर आज तक दिल्ली में बैठे बीजेपी के नेताओं ने चिराग पासवान पर ताबड़तोड़ हमला किया. शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर और बीजेप़ी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने चिराग पासवान को वोटकटवा करार दिया था. आज अमित शाह मैदान में उतरे.


दरअसल चिराग पासवान ने रणनीति के तहत अपने उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारा है. बीजेपी सूत्रों के मुताबिक कई सीटों पर चिराग पासवान की पार्टी के उम्मीदवारों के लड़ाई में आने की खबर मिल रही है. ऐसे में बीजेपी की बेचैनी बढ़ती जा रही है. लिहाजा एक-एक कर बीजेपी के नेता चिराग के खिलाफ बोलने लगे हैं.