गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार सीने पर हाथ लगाया, कपड़े फाड़े फिर… बिहार में महिला के साथ शर्मनाक हरकत; दो आरोपी गिरफ्तार 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश
23-Sep-2022 09:27 PM
PATNA: अपने दो दिवसीय सीमांचल दौरे के दौरान शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्णिया में जन भावना रैली को संबोधित किया। इस दौरान अमित शाह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर जमकर हमला बोला। इस दौरान लालू राज और जंगलराज की चर्चा की साथ ही नीतीश कुमार के छुरा घोंपने की भी बात कही। अमित शाह के इन बयानों पर पलटवार करते हुए जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि खोदा पहाड़ निकली चुहिया।
जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि बिहार में मंगलराज है किसी के जंगलराज कहने से थोड़े ही ना होता है। भाजपा की सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है क्योंकि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बिहार की जनता का सर्टिफिकेट मिला हुआ है। अमित शाह व बीजेपी की रैली पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि खोदा पहाड़ निकली चुहिया।
पूर्णिया की रैली में अमित शाह ने महंगाई और बेरोजगारी पर एक शब्द भी नहीं बोला। लोगों ने उम्मीद लगायी थी कि अमित शाह सीमांचल से कुछ बड़ा ऐलान करने वाले है। वहीं ललन सिंह ने कहा कि हम नेता कब बने अमित जी को क्या मालूम? वे अपना परिचय बताये कि वे राजनीति में कब आए? हम तो शुरू से नेता है 1974 से और छात्र आंदोलन से नेता हैं।
देश में महंगाई चरम पर है। इस महंगाई से हर कोई परेशान हैं। महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ कर रख दी है। लेकिन केंद्र की मोदी सरकार को इसकी चिंता तक नहीं है। ना तो महंगाई पर ध्यान है और ना ही देश में व्याप्त बेरोजगारी पर ही कुछ कर रहे हैं। अमित शाह की रैली से लोगों को उम्मीद थी कि कुछ बड़ा ऐलान करेंगे लेकिन खोदा पहाड़ निकली चुहिया वाली बात चरितार्थ हो गयी।