ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: पटना के बाद बक्सर और पूर्णिया कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी Bihar Crime News: पटना के बाद बक्सर और पूर्णिया कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी वैलेंटाइन वीक में प्रेमिका के घर फायरिंग: सनकी प्रेमी सहित 3 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, देसी पिस्टल और कारतूस बरामद New PMO India : बदल गया भारत का प्रशासनिक पावर सेंटर, प्रधानमंत्री मोदी ने ‘सेवा तीर्थ’ PMO का उद्घाटन किया Bihar News: स्वास्थ्य सुधार की दिखा में बड़ी पहल, बिहार सरकार और गेट्स फाउंडेशन के बीच MoU पर हस्ताक्षर; हेल्थ केयर में आएगी नई क्रांति Bihar News: स्वास्थ्य सुधार की दिखा में बड़ी पहल, बिहार सरकार और गेट्स फाउंडेशन के बीच MoU पर हस्ताक्षर; हेल्थ केयर में आएगी नई क्रांति Patna Crime : पटना में जमीन विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, युवक ने उतारा मौत के घाट ENGINEERING CAREER: 40 की उम्र में भी बन सकते हैं इंजीनियर, इंटर में नहीं था PCM तब भी हैं रास्ता, जानें पूरी प्रक्रिया Bihar News: बिहार की पहली हर्बल वाटिका का यहां होगा निर्माण, 100 से अधिक औषधीय पौधे होंगे शामिल; कैंसर-हृदय रोग पर होगा रिसर्च Bihar News: बिहार की पहली हर्बल वाटिका का यहां होगा निर्माण, 100 से अधिक औषधीय पौधे होंगे शामिल; कैंसर-हृदय रोग पर होगा रिसर्च

अमित शाह के पूर्णिया दौरे पर बोलीं रंजीत रंजन,कहा- सीमांचल में नफरत फैलाने आ रहे हैं शाह

अमित शाह के पूर्णिया दौरे पर बोलीं रंजीत रंजन,कहा- सीमांचल में नफरत फैलाने आ रहे हैं शाह

13-Sep-2022 03:50 PM

PURNEA: कांग्रेस सांसद रंजीत रंजन ने पूर्णिया में मीडिया से बातचीत की। इस दौरान रंजीता रंजन ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे पर कहा कि अमित शाह सीमांचल इलाकों में नफरत फैलाने के लिए आ रहे हैं लेकिन बिहार के लोग अतिथि देवो भव की तरह उनका सम्मान करेगा।


रंजीत रंजन ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी महंगाई, बेरोजगारी के मुद्दे पर पदयात्रा कर रहे हैं। इस दौरान उन्हें जनता का अपार समर्थन भी मिल रहा है। वहीं यह भी कहा कि महागठबंधन को मजबूत करने की अहम भूमिका बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार निभा रहे है।


रंजीत रंजन ने कहा कि देश को जोड़ना और विपक्ष को मजबूत बनाना हम चाहते हैं। एक माला में पिरोकर चलना चाहते है। जबकि बीजेपी लोगों को बरगलाने और नफरत फैलाने के लिए मुद्दों को डायवर्ट कर रही है। बेरोजगार, महंगाई, अग्निपथ, किसानों की समस्या जैसी और भी कई समस्याओं पर बीजेपी बात नहीं कर रही है। जो जरूरी मुद्दे हैं उस पर बात नहीं हो रही है। 


कांग्रेस ने भारत जोड़ों पदयात्रा शुरू की है। जो आज का माहौल है उससे लोगों को अवगत कराया जा रहा है और उन्हें जोड़ने का काम किया जा रहा है। महंगाई, बेरोजगारी और नफरत फैलाने का ही सिर्फ काम हो रहा है। कांग्रेस ने मन बना लिया है कि अब वे लोगों के बीच जाएंगे और उनकी समस्याए सुनेंगे। कांग्रेस ने एक स्लोग्न भी दिया है कि "एक तेरा कदम..एक मेरा कदम..मिल जाए तो जुड़ जाए वतन"


बीजेपी पर हमला बोलते हुए रंजीत रंजन ने कहा कि आज ईडी,सीबीआई,आईटी का दुरुपयोग हो रहा है। लोगोंं को डराया और धमकाया जा रहा है और जो हमारा आंख और कान है जिसे हम मीडिया कहते हैं उसके मुंह को भी बंद किया जा रहा है। कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ देशवासियों की समस्याओं से लडेंगी और लोगों को राहत दिलाने का काम करेंगी। 


आज हाल यह है कि कई उद्योग धंधे बंद हो गये है। लोग बेरोजगार हो गये है। कई कंपनियों से लोगों को निकाल बाहर किया गया है। उनकी छंटनी की गयी है। बीजेपी जुमलों की पार्टी है ये सिर्फ जुमला फेंकने और झूठ बोलने का काम करती है।