Vigilance Raid : पटना में निगरानी की रेड, नियोजन भवन में 5 लाख ररुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार हुए बड़े अधिकारी, पढ़िए किस काम के किया था पैसों का डिमांड बिहार में बड़ा हादसा: घर में घुसी तेज रफ्तार स्कूल बस, हादसे में दो बच्चों की मौत; प्रेग्नेंट महिला की हालत गंभीर बिहार में बड़ा हादसा: घर में घुसी तेज रफ्तार स्कूल बस, हादसे में दो बच्चों की मौत; प्रेग्नेंट महिला की हालत गंभीर शराबबंदी वाले राज्य में हाई-प्रोफाइल शराब पार्टी: रेड में पकड़े गये 38 महिलाएं और 43 पुरुष, मची अफरा-तफरी police action : पटना में गोलीकांड, कबाड़ी दुकानदार हुआ घायल, पुलिस ने तीन आरोपितों की तलाश किया शुरू Bihar News: नीट छात्रा की मौत मामले में इंसाफ़ की मांग, 8 फरवरी को दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन Bihar News: नीट छात्रा की मौत मामले में इंसाफ़ की मांग, 8 फरवरी को दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन Bihar Bhumi: बिहार में जमीन रजिस्ट्री के लिए OTP की बाध्यता समाप्त, अब ऐसे होगी बुकिंग Bihar Bhumi: बिहार में जमीन रजिस्ट्री के लिए OTP की बाध्यता समाप्त, अब ऐसे होगी बुकिंग Police Knife Attack : बिहार पुलिस महकमे में शर्मनाक घटना, दरोगा ने चाकू से सिपाही पर किया हमला; पढ़िए क्या रही वजह
24-Apr-2022 07:39 AM
PATNA : बिहार दौरे पर आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुलाकात की थी। अमित शाह जब पटना एयरपोर्ट पहुंचे तो नीतीश कुमार ने उनकी अगवानी की और फिर एयरपोर्ट पर ही दोनों नेताओं के बीच थोड़ी देर तक बातचीत भी हुई थी। लेकिन अब अमित शाह के बाद नीतीश कुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत करने वाले हैं। जी हां, तारीख भी तय हो चुकी है, दरअसल पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार एक दूसरे के आमने-सामने 27 अप्रैल को होंगे।
27 अप्रैल को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच वर्चुअल मीटिंग तय हो गई है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दोनों नेताओं के बीच बातचीत होगी। दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 अप्रैल को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ एक बैठक बुलाई है। देश में कोरोना महामारी की मौजूदा स्थिति को देखते हुए प्रधानमंत्री ने यह बैठक बुलाई है। प्रधानमंत्री चाहते हैं कि कोरोना की चौथी लहर की आशंका के बीच सभी राज्य मुस्तैद रहें। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री इसके लिए सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत करने वाले हैं।
27 अप्रैल को प्रधानमंत्री की तरफ से बुलाई गई इस वर्चुअल मीटिंग में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी जुड़ेंगे। बिहार में कोरोना महामारी से बचाव के लिए क्या उपाय किए जा रहे हैं। बिहार में टीकाकरण अभियान कैसे चल रहा है? कोरोना टेस्टिंग की स्थिति क्या है और साथ ही साथ आगे कौन से एहतियात बरतनी जरूरी हैं? इसको लेकर वह पीएम मोदी के सामने अपनी बात रखेंगे। इतना ही नहीं प्रधानमंत्री मोदी ये बताएंगे कि देश में दर्शन कोरोना के मामलों में किस तरह इजाफा हुआ है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जो आंकड़े जारी किए गए हैं उसके मुताबिक देश में शनिवार को कोरोना वायरस के 2527 नए मामले सामने आए हैं। हाल के दिनों में कोरोना की संख्या बढ़ी है और इसके लिए प्रधानमंत्री सभी राज्यों को अलर्ट करना चाहते हैं।